२४ घंटों में २६० नयां व्यक्ति में कोरोना संक्रमण
काठमांडू, २४ दिसम्बर । पिछले २४ घंटों की अवधि में नेपाल में २६० नयां व्यक्ति में कोरोना संक्रमण पुष्टी हुई है । आज शुक्रबार स्वास्थ्य तथा जनसंख्या मन्त्रालय की ओर से जारी सूचना अनुसार ३४९ पुराने संक्रमित संक्रमण से मुक्त हो गए हैं । मन्त्रालय ने कहा है कि पिछले २४ घंटों की अवधि में कूल ११ हजार ८९८ नयां व्यक्तियों में कोरोना परीक्षण की गई थी ।
मन्त्रालय ने यह भी कहा है कि पिछले २४ घंटों की अवधि में कोरोना से संक्रमित १ व्यक्ति की मृत्यु भी हुई है । नयां मृतकों के साथ नेपाल में कोरोना संक्रमण के बाद मरनेवालों की कूल संख्या ११ हजार ५८२ पहुँच गई है । मन्त्रालय ने कहा है कि आज के दिन देशभर सक्रिय संक्रमितों कि संख्या ५ हजार ४८ है ।

