नेपाल पुलिस के एसएसपी यादव मृत अवस्था में मिल गए
रुपन्देही, २४ जनवरी । रूपन्देही जिल स्थित भैरहवा में कार्यरत नेपाल पुलिस के एसएसपी सुशील यादव मृत पाए गए हैं । संघीय इकाई कार्यालय भैरहवा में कार्यरत एसएसपी यादव शुक्रवार को मृत पाए गए । नेपाल पुलिस से प्राप्त सूचना अनुसार वह अपने सरकारी निवास में फंदे से लटका पाया गया । पुलिस ने मौत के कारणों की जांच शुरू कर दी है ।
रुपन्देही के प्रमुख जिला अधिकारी ऋषिराम तिवारी के अनुसार अन्य पुलिस कर्मचारी खाजा के लिए निकल गए थे, उसी समय एसएसपी ने अपने गले में फंदा लगाए थे । प्राप्त सूचना अनुसार उनके ऊपर कुछ ही दिन पहले विभागीय कारवाही हुई थी ।

