गणतन्त्र को उखाड फेंकन की साजिश हो रही हैः प्रचण्ड

काठमांडू, २४ दिसम्बर । नेकपा माओवादी केन्द्र के अध्यक्ष एवं पूर्व प्रधानमन्त्री पष्पकमल दाहाल प्रचण्ड ने दावा किया है कि नेपाल में गणतन्त्र को उखाड फेंकन की साजिश हो रही है । नेकपा मसाल (सम्पर्क केन्द्र) के साथ शुक्रबार सम्पन्न पार्टी एकता कार्यक्रम को सम्बोधन करते हुए उन्होंने ऐसा दावा किया ।
कार्यक्रम को सम्बोधन करते हुए अध्यक्ष प्रचण्ड ने कहा– ‘राष्ट्रीय स्वाधिनता और स्वतन्त्रता के विरुद्ध गतिविधि करनेवाले दलाल और उस के प्रतिनिधित्व करनेवाले दल आज इकठ्ठे हो रहे हैं, वही लोग प्रतिगमन के लिए प्रतिनिधित्व कर रहे हैं । इसके ठीक विपरित परिवर्तन को संरक्षित करनेवाले शक्ति भी मोर्चाबादी कर रहे हैं ।’ उन्होंने कहा कि गत साल पौष ५ गते संविधान को खारेज करने के लिए और परिवर्तन को उखाड फेंकन के उद्देश्य से ही प्रतिगामी कदम चला गया था । अध्यक्ष प्रचण्ड ने नेकपा एमाले के अध्यक्ष केपीशर्मा ओली की ओर संकेत करते हुए ऐसा कहा है ।
अध्यक्ष प्रचण्डने दावा किया कि यही समूह गणतन्त्र को उखाड फेंकने की प्रयास में है । उन्होंने यह भी कहा कि एमाले अध्यक्ष ओली ने माओवादी को सत्ता में जाने के लिए युज किया है, अन्ततः माओवादी को धोका दिया । अध्यक्ष प्रचण्ड ने कहा कि इमानदार क्रान्तिकारी शक्तियों के बीच एकता होने से ही इस तरह के प्रतिक्रान्तिकारी शक्ति को परास्त किया जा सकता है । माओवादी केन्द्र और नेकपा मसाल सम्पर्क केन्द्र के बीच सम्पन्न पार्टी एकता दीर्घकालिन रहने का दावा भी उन्होंने किया ।

