राष्ट्रीयसभा चुनाव के लिए १२ राजनीतिक दल पंजीकृत
काठमांडू, २६ दिसम्बर । राष्ट्रीयसभा सदस्य चुनाव के लिए निर्वाचन आयोग में १२ राजनीतिक दल पंजीकृत हुई है । आयोग के प्रवक्ता शालीग्राम शर्मा के अनुसार राष्ट्रीयसभा चुनाव प्रयोजन को लक्षित करते हुए आयोग द्वारा आह्वान होने पर निर्धारित समय में १२ राजनीतिक दलों ने चुनाव में सहभागिता के लिए पार्टी को आयोग में पंजीकरण किया ।
आयोग स्रोत के अनुसार नेपाली कांग्रेस, नेकपा एमाले, नेकपा माओवादी केन्द्र, नेकपा एकीकृत समाजवादी, राष्ट्रीय जनमोर्चा, नेपाल लोकतान्त्रिक पार्टी, जनता समाजवादी पार्टी, राष्ट्रीय प्रजातन्त्र पार्टी और नेपाल परिवार दल आदि ने सभी प्रदेशों में सहभागिता के लिए पार्टी को पंजीकरण किया है । इसीतरह लोकतान्त्रिक समाजवादी पार्टी ने प्रदेश नं. २ और सुदूरपश्चिम प्रदेश के लिए, नेपाल मजदूर किसान पार्टी ने बागमती प्रदेश के लिए ऐतिहासिक प्रजातान्त्रिक पार्टी ने प्रदेश नं. २ के लिए पार्टी को पंजीकरण किया है ।

