Thu. Jun 18th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

आज का पंचांग:- आज दिनांक 27 दिसबर 2021 सोमवार शुभसंवत् 2078

 

*नक्षत्रयोगशशिसूर्यनित्यम्,*
*तिथिवारलग्नं दिवसं नमामि।*
*आचार्यराधाकांतकृतं वै*
*करोतुपंचांगमिदं सुप्रभातम्।।*
🌺🌸🌺🌸🌺
 ॐ वन्दे देव उमापतिं सुरगुरुं,वन्दे जगत्कारणम्।
वन्दे पन्नगभूषणं मृगधरं,वन्दे पशूनां पतिम्,
वन्दे सूर्य शशांक वह्नि नयनं,वन्दे मुकुन्दप्रियम्।
वन्दे भक्त जनाश्रयं च वरदं,वन्दे शिवंशंकरम।।
🙏🙏🙏🙏

*आज का पंचांग:-*
*आज दिनांक:- 27 दिसबर 2021 सोमवार*
शुभसंवत् :-2078
शाके :-1943
याम्यायनं याम्यगोल:
ऋतु:- हेमंत
माह:- पौष
पक्ष:- कृष्ण
तिथि:- अष्टमी दिन में 2:26 तक उपरांत नवमी,
नक्षत्र :- हस्त रात्रि 12:56 तक उपरांत चित्रा,
योग:- शोभन रात्रि 3:31 तक उपरांत अतिगंड,
कारण:- कौलव,
सूर्योदय :-प्रातः 06:47
सूर्यास्त : संध्या 05:13
सूर्य :- *मूल नक्षत्रे धनु राशौ रवि,*
चंद्रमा :- *कन्या राशौ चन्द्रः,*
*आज का राहूकाल* प्रातः-07:30 बजे से 09:00 बजे तक
*अभिजीत मुहूर्त:-*
दोपहर 11:36 से 12:24 तक।
*दिशाशूलः-*
आज के दिन पूर्व दिशा की यात्रा नहीं करना चाहिए यदि यात्रा करना ज्यादा आवश्यक हो तो घर से दर्पण देखकर या दूध पीकर जायें।

*तिथि का महत्व:- आज का पर्व त्योहार मुहूर्त और खास:-*
*आज रुक्मिणी अष्टमी व्रत में श्री कृष्ण पूजन के साथ श्री विष्णु पूजन स्थिर जीवन, उत्तम दाम्पत्य, उत्तम नौकरी आजीविका, अखंड सुख सौभाग्य सन्तति सन्तान दायक तथा सम्पूर्ण प्रसन्न्ता दायक होगा। आज श्री विष्णु पूजन परम् कल्याणकारी, एवं विशेष लाभदायक होगा।*

यह भी पढें   भारत के महावाणिज्य दूतावास, बीरगंज द्वारा पोखरिया में 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन

*🌺देशे ग्रामे गृहे युद्धे सेवायां व्यवहारके।*
*नामराशेः प्रधानत्वं जन्मराशिं न चिन्तयेत्।।*
*विवाहे सर्वमाङ्गल्ये यात्रायां ग्रहगोचरे।*
*जन्मराशेः प्रधानत्वं नामराशिं न चिन्तयेत।।🌺*

*🌹💐आज का दैनिक राशिफल💐🌺*

🐏मेष
आज दिन आपके लिए अच्छा है, आगे बढ़ने का मौका मिलेगा. अनियंत्रित भाषा के इस्तेमाल से गड़बड़ हो सकती है. भगवान हनुमान के सामने बैठकर ध्यान लगाएं और काम पर जुटें.

🐂वृष
आज दिन आपके लिए अच्छा है, आगे बढ़ने के अवसर मिलेंगे. मन प्रफुल्लित होगा, लेकिन एक अजीब सी घबराहट भी हो सकती है. नए कार्य पर जाने के लिए शांत भाव के साथ एकाग्रचित होकर घर से निकलें. माता-पिता का ख्याल जरूर रखें, दिन को बेहतर बनाने के लिए दही का दान करें.

👫मिथुन
आज समय आपके लिए बहुत अच्छा है, लेकिन आज के दिन कोई लोन ना लें. वाहन चलाते वक्त सावधानी बरतनी है, मस्तक पर हल्दी का तिलक लगाएं और इष्ट की पूजा करें.

🦀कर्क
आज स्वास्थ्य के लिए दिन अच्छा नहीं, निंदा भी सहनी पड़ सकती है. ठंडी चीजें खाने से बचें और धन सोच-समझकर खर्च करें दिन को बेहतर बनाने के लिए सफेद वस्त्र धारण करना अच्छा रहेगा.

यह भी पढें   प्रतिपक्षों की नम्रता को कमजोरी नहीं समझें – रमेश मल्ल

🐅सिंह
आज का समय आपके लिए अच्छा है, थोड़ी सयंमित रहें वाद विवाद हो सकता है आगे बढ़िए और काम कीजिए. कमर और पेट का ध्यान रखें. गेहूं या आटे का दान जरूर करें

🧕कन्या
आज घर, गृहस्ती में थोड़ी परेशानी होती दिख रही है इसलिए थोड़ी सावधानी की जरूरत है. समय धन के लिए ठीक है. आपके क्रोध से पार्टनरशिप का नुकसान हो सकता है. मन शांत करें, इष्ट को पीला पुष्प अर्पित कर काम पर जाएं.

⚖️तुला
आज का ये दिन अच्छा है, आगे बढ़ने के अवसर भी मिल रहे हैं. आंख या गले की दिक्कत वाले लोग अपना खास ख्याल रखें. धन की कमी खल सकती है. दिन को बेहतर बनाने के लिए बेसन या बेसन से बनी किसी चीज का दान जरूर कर दें.

🦂वृश्चिक
आज का समय आपके लिए अच्छा है, पिछले कुछ दिन से हो रही परेशानियों से मुक्ति मिल सकती है. पेट की दिक्कत या गृहस्त जीवन में तनाव है तो अपना विशेष रूप से ख्याल रखें क्रोध को संयम में रखें गौ माता की किसी भी रूप में सेवा कीजिए और अपने काम पर जुटिए.

यह भी पढें   वर्षा और समृद्धि के देवता रातो मच्छिन्द्रनाथ का रथ जावलाखेल पहुँचा, 6 असार को होगा भोटो दर्शन

🏹धनु
एक घर-गृहस्ती, रिश्ते-नातों और पार्टनरशिप के लिए समय अनुकूल नहीं है. कम बोलिए, उचित बोलिए और सावधानी से बोलिए. दिन बेहतर बनाने के लिए ग्रे, काले, नीले रंग के कपड़े न पहनें. सफेद रंग के कपड़े पहनें, पके हुए भोजन और तेल में पकी सब्जी का दान जरूर करें.

🐊मकर
आज का ये दिन आपके धन के लिए थोड़ा कमजोर है. धन खर्च ध्यान से करें, झूठी गवाही देने से बचें, शेयर में भी रिस्क न लें. दिन को बेहतर बनाने के लिए मिठाई का दान करें.

🍯कुंभ
आज जल्दबाजी में कोई फैसला आपके रिश्तों को नुकसान पहुंचा सकता है. घर के बुजुर्गों की सेहत का ख्याल रखिए, बुजुर्गों से मन मुटाव न करें. दिन को बेहतर बनाने के लिए सूर्य को जल दें और अपने काम पर जुटें.

🐟मीन
आज समय आपके लिए अनुकूल है लेकिन कार्य मुश्किल से बनेंगे. आपके मुंह से कोई ऐसा शब्द ना निकले जिससे आपकी प्रतिष्ठा धूमिल हो. नुकसान से बचने के लिए उड़द की दाल का दान जरूर कर दें.

🙏आपका दिन मंगलमय हो🙏

*✍️ ज्योतिषाचार्य आचार्य राधाकान्त शास्त्री*
*संपर्क :- 9934428775

ज्योतिषाचार्य आचार्य राधाकान्त शास्त्री*
*संपर्क :- 9934428775*

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed