Sun. Jun 21st, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

आज का पंचांग:- आज दिनांक 31 दिसबर 2021 शुक्रवार शुभसंवत् 2078

 

*नक्षत्रयोगशशिसूर्यनित्यम्,*
*तिथिवारलग्नं दिवसं नमामि।*
*आचार्यराधाकांतकृतं वै*
*करोतुपंचांगमिदं सुप्रभातम्।।*
🌺🌸🌺🌸🌺
त्यक्त्वा सुदुस्त्यजसुरेप्सितराज्यलक्ष्मीं धर्मिष्ठ आर्यवचसा यदगादरण्यम्।
मायामृगं दयितयेप्सितमन्वधाद्
वन्दे महापुरुष ते चरणारविन्दम्।।
🙏🙏🙏🙏

*आज का पंचांग:-*
*आज दिनांक 31 दिसबर 2021 शुक्रवार*
शुभसंवत् :-2078
शाके:-1943
याम्यायन याम्य गोल:
ऋतु:- हेमंत
माह:- पौष
पक्ष:- कृष्ण
तिथि:- द्वादशी प्रातः 7:19 तक उपरांत त्रयोदशी,
नक्षत्र :- अनुराधा रात्रि 7:52 तक उपरांत ज्येष्ठा,
योग:- शूल दिन में 4:15 तक, उपरांत गण्ड,
कारण:- तैतिल,
सूर्योदय :-प्रातः 06:47
सूर्यास्त :- संध्या 05:13
सूर्य :- *पूर्वाषाढ़ नक्षत्रे धनु राशौ रवि*
चंद्रमा :- *वृश्चिक राशौ चन्द्रः*
*आज का राहूकाल*
दिन में :-10:30 बजे से 12:00 बजे तक
*अभिजीत मुहूर्त:—*
दोपहर 11:36 से 12:24 तक।
*आज अभिजीत मुहूर्त 12 बजे के बाद से मात्र 24 मिनट ही मिल रहा है।*
वैसे सभी शुभ कार्य जिसका चिरकाल तक लाभ लेना हो ऐसे प्रत्येक कार्य को अभिजीत मुहूर्त में प्रारंभ करना चाहिए यह अभिजीत मुहूर्त सभी कार्यों के लिए शुभ होता है। वहीं राहुकाल में कोई भी शुभकार्य प्रारंभ नही करना चाहिए।
*दिशाशूलः-*
आज के दिन पश्चिम दिशा की यात्रा नहीं करना चाहिए यदि यात्रा करना ज्यादा आवश्यक हो तो जौ के दानें का भक्षण और घी का चंदन लगा कर प्रस्थान करें।
*आज का पर्व त्यौहार,मुहूर्त व खास:-*
*आज प्रातः द्वादशी में शिव पूजन, महामृत्युन्ज मंत्र का जप, अभिषेक एवं आज ही तेरस व्रत पूजन के साथ साथ आदित्यहृदय स्तोत्र, गणेश अथर्वशीर्ष, श्रीसूक्त एवं विष्णुसहस्त्रनाम का पाठ या कराना, करना सबके लिए अखंड सुख सौभाग्य आयु, आरोग्यता, विद्या बुद्धि, सन्तति सन्तान दायक एवं सबके सभी मनोकामनाओं के पूर्ति के लिए विशेष लाभकारी होगा।*

यह भी पढें   भारत के महावाणिज्य दूतावास, बीरगंज द्वारा पोखरिया में 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन

*🌹दैनिक राशिफल🌹*
*देशे ग्रामे गृहे युद्धे सेवायां व्यवहारके।*
*नामराशेः प्रधानत्वं जन्मराशिं न चिन्तयेत्।।*
*विवाहे सर्वमाङ्गल्ये यात्रायां ग्रहगोचरे।*
*जन्मराशेः प्रधानत्वं नामराशिं न चिन्तयेत।।*

*🌺आज का दैनिक राशि फल🌹*
🐏मेष
मेष राशि के जातकों का ध्यान पुरानी गलतियों की तरफ बार-बार जाएगा। कार्यक्षेत्र में आ रही मुश्किलों को दूर करने के लिए समस्या की जड़ को समझने का प्रयास करेंगे और उसको दूर करेंगे। वित्तीय मामलों में दिन कुछ खास नहीं है, लोन लेने की नौबत आ सकती है। कमीशन से जुड़ा काम करने वाले लोगों को लाभ होगा।

🐂वृष
वृष राशि के जातकों का मस्तिष्क बहुत क्रियाशील रहेगा। नूतन विचार कार्यक्षेत्र में नई जान फूंकने में सहायक बनेंगे। लोगों के साथ रिश्तों को बेहतर बनाने के लिए सामाजिक उत्सव में भाग लेने के अवसर प्राप्त होंगे। मित्रों का सहयोग कैरियर को बेहतर बनाने में सहायक बनेगा। आर्थिक मामलों में दिन अच्छा रहेगा।

👫मिथुन
मिथुन राशि के जातकों में हानि के डर से निर्णय लेने की शक्ति का ह्रास होगा। परिस्थितियों को बेहतर बनाने के लिए बातचीत ही एकमात्र हल है। अपनी बातों से उच्च अधिकारियों को प्रभावित कर अपने काम को आसानी से निकाल पाएंगे। भूमि संबंधित सौदों में धन लगाने के लिए उपयुक्त समय है।

🦀कर्क
कर्क राशि के जातकों की अधिकारियों के साथ वाद-विवाद की आशंका बन रही है। नौकरी में ट्रांसफर की संभावना बन रही है। लंबी यात्रा हो सकती है, परंतु टिकट बुक कराने में कुछ गड़बड़ी आपका नुकसान कर सकती है, इसलिए सतर्क रहें। रिश्तेदारों की तरफ से गिफ्ट प्राप्ति की संभावना बन रही है।

यह भी पढें   प्रतिपक्षों की नम्रता को कमजोरी नहीं समझें – रमेश मल्ल

🐅सिंह
सिंह राशि के जातकों को अपना संचित धन संभाल कर रखना चाहिए। पैसे को आर्थिक सलाहकार की मदद से ज्यादा फायदा देने वाली योजनाओं में लगाना लाभदायक रहेगा। शेयर मार्केट से आपको बचना चाहिए। व्यापार-व्यवसाय में ज्यादा पैसा लगाने से अभी बचें, मनी ब्लॉक हो सकती है।

🧕कन्या
कन्या राशि के जातकों के साझेदारी से संबंधित व्यवसाय के लिए मुश्किल भरा दिन रहेगा। बाल की खाल निकालने की प्रवृत्ति से बचें। ज्यादा बातचीत करना भ्रम की स्थितियों को निर्मित करेगा। हर परिस्थिति के सकारात्मक व नकारात्मक पहलू का विश्लेषण करने के बाद ही निर्णय करें। सफलता प्राप्ति के लिए समय का पाबंद बनना जरूरी है। धन संबंधित मामलों में दिन सामान्य है।

⚖️तुला
तुला राशि के जातक अपने शेड्यूल को फॉलो करने की कोशिश करेंगे, परंतु उसके अनुरूप चल नहीं पाएंगे। अधीनस्थ कर्मचारियों के साथ बहुत ज्यादा बातचीत भ्रम की स्थिति पैदा करेगा। कूटनीतिक तरीके से परिस्थिति को सुलझाने का प्रयास करें। आर्थिक मामलों में कमाई के मुकाबले खर्चों की अधिकता रहेगी।

🦂वृश्चिक
वृश्चिक राशि के जातक मानसिक रूप से अपने आप को मजबूत पाएंगे। दूसरों पर दबाव बनाने की आदत रिश्तों को खराब करेगी। आपका ध्यान शेयर मार्केट और तुरंत धन बनाने संबंधित योजनाओं की तरफ ज्यादा बढ़ेगा। निवेश करने से पहले आर्थिक सलाहकार की मदद जरूर लें।

यह भी पढें   मंत्रियों द्वारा ही संसदीय मर्यादा और नियमावली का उल्लंघन किया जा रहा है – ऐनबहादुर महर

🏹धनु
धनु राशि के जातक जो नया व्यवसाय शुरू करना चाहते हैं या पार्टनरशिप में काम शुरू करना चाहते हैं, उसके लिए उपयुक्त समय है। आलस्य से आज आपको बचना चाहिए। सही ढंग से काम करने से आपको विशेष नाम व मान सम्मान की प्राप्ति हो सकती है। आर्थिक लिहाज से भी दिन अच्छा रहेगा।

🐊मकर
मकर राशि के जातकों की प्रभावशाली वाणी धन संबंधित मामलों में सफलता प्रदान करेगी। मार्केटिंग व लेखन से जुड़े जातकों के लिए अच्छा दिन है। आपके प्रयासों से कैरियर में सफलता मिलेगी। अहंकार से आपको आज बचना चाहिए। कागज बनवाने की प्रक्रिया आसानी से पूरी हो जाएगी। आर्थिक मामलों में दिन अच्छा है।

🍯कुंभ
कुंभ राशि के जातक अपनी धन कमाने की शक्ति का पुनः विश्लेषण करेंगे। आज आपका ध्यान धन कमाने के नए स्रोतों की तरफ रहेगा। संचित धन को इस तरह से निवेश करेंगे, जो नियमित आय का स्रोत बन सके। परिस्थितियां आपके अनुकूल है। मनमाफिक सफलता मिलेगी।

🐟मीन
मीन राशि के जातक आज अपने बारे में बात करना पसंद करेंगे। किसी भी मामले में बेबाक होकर अपनी बात आगे रख पाएंगे। विचारों की श्रंखला लगातार चलती रहेगी, जिसकी वजह से मानसिक शांति नहीं रहेगी। उच्च अधिकारियों से प्रमोशन के बारे में बातचीत हो सकती है। लाभ की परिस्थितियां बनेंगे।

🙏आपका दिन मंगलमय हो🙏

*✒✍🏻 ✒✍🏻*
*हरि ॐ गुरुदेव..!*

*ज्योतिषाचार्य आचार्य राधाकान्त शास्त्री*
*व्हाट्सएप नं.- 9934428775*

ज्योतिषाचार्य आचार्य राधाकान्त शास्त्री*
*व्हाट्सएप नं.- 9934428775*

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed