Sat. Jul 18th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

नव बर्ष के अवसर पर जनकपुरधाम में पर्यटकों की भीड़

 


जनकपुरधाम /मिश्री लाल मधुकर । नव बर्ष 2022के अवसर पर पहली जनवरी को जनकपुरधाम में नेपाल सहित भारत से पर्यटक बड़ी संख्या में पहुंचे हैं। सभी होटल, लॉज, धर्मशाला पर्यटकों से भरा हैं। आज सुबह से ही जानकी मंदिर में लोग पूजा पाठ कर रहे हैं। नव वर्ष आगमन से पूर्व भारत सरकार के पूर्व मंत्री, भाजपा के वरिष्ठ नेता तथा बिधान पार्षद डॉ. संजय पासवान, आजतक न्यूज चैनल के बिहार, झारखंड के ब्यूरो चीफ बरिष्ठ पत्रकार सुजीत कुमार झा सहित कई भारतीय नेता, ब्यूरो क्रेट, डा. इंजीनियर जनकपुरधाम में उपस्थित दर्ज करा चुके हैं। बिहार में हाल में हुए स्थानीय चुनाव में विजयी हुए कई मुखिया, व्लॉक प्रमुख, उप प्रमुख, जिला परिषद के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष भी जानकी मंदिर में पूजा के बाद इनज्वाय के लिए दल बल के साथ पहुंचे हैं। पिछले कोरोना के कारण नव बर्ष फीका था। कड़ाके की ठंढ में भी लोग पिकनिक मनाने मणि पाल हॉस्पिटल,हवाई अड्डे क्षेत्र, कमला के पोरताहा सहित अन्य जगहो संगीत का आनंद लेते हुए पिकनिक मना रहे हैं। बिहार भागलपुर कहलगांव से आए सरकारी कर्मचारी रंजीत कुमार सिंह भी सपरिवार काठमांडू, पोखरा के बाद जनकपुरधाम में जानकी मंदिर में पूजा की तथा जनकपुरधाम के चौड़ी सड़क तथा सौन्दर्यीकरण का जमकर तारीफ की। ऐसे कई भारतीय मिले जो जानकी मंदिर पूजा करने पहुंचे हैं।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *