वीरगंज में शुरु हो गया अनलाइन फुड डेलिभरी सेवा
वीरगञ्ज, १ जनवरी । वीरगञ्ज में ऑनलाइन फुड डेलभिरी सेवा शुरु हो गया है । वीरगंज फुड रेज नामक संस्थाने यह सेवा शुरु किया है । पर्सा निर्वाचन क्षेत्र नं. १ से निर्वाचित संघीय सांसद् प्रदीप यादव ने एक औपचारिक कार्यक्रम मार्फत इसका उद्घाटन किया है ।
स्थानीय युवा सोया अन्सारी आर अभिराज चौरसिया द्वारा संयुक्त रुप में संचालित फुड डेलिभरी संबंधी ऑनलाइन सेवा वीरगंज के मुख्य बाजार तथा आसपास क्षेत्र को लक्षित कर संचालन में रहेगा । संचालकों का कहना है कि आज की युग सूचना प्रविधि का है, इसीको सदुपयोग करते हुए ऑनलाइन मार्फत खाना तथा अन्य घरायसी समाग्रीयों की ढुवानी को मध्यनजर करते हुए सेवा संचालन में लाया गया है ।
इसके लिए सेवाग्राहियों को इन्टरनेट मार्फत फुड रेज डटकम में प्रवेश करना होगा, मोबाइल में उसका एप डाउनलोड करना होगा । उद्घाटन कार्यक्रम को सम्बोधन करते हुए सांसद यादव ने कहा कि आज सूचना प्रविधि के कारण आम लोगों की जीवन अधिक सरल होता जा रहा है । उन्होंने आगे कहा– ‘अपने ही देश में सूचना प्रविधि को प्रयोग कर स्वरोजगार भी बन सकते हैं, ऐसे कई युवा हैं इन लोगों को प्रोत्साहन करना चाहिए ।’
स्मरणीय है, वीरगंज फुड रेज २० लाख रुपयों की लगात में संचालन में आया है । संचालक अभिराज चौरसिया का कहना है कि फुड रेज मार्फत वीरगञ्ज के प्रायः सभी रेष्टुराँ और होटलों की परिकार अर्डर किया जा सकता है । इतना ही नहीं, किराना सामग्री, मादक पदार्थ जैसे सामानों की अर्डर भी कर सकते हैं । इसतरह अर्डर की गई सामग्री २० से ४० मिनट के भीतर संबंधी सेवाग्रही के घर में पहुँचाया जाता है ।
बताया गया है कि कुछ समय के लिए एप मार्फत अर्डर करनेवालों को १० प्रतिशतसम्म छुट की व्यवस्था भी की गई है । आज के दिन फुड रेज की एप एन्ड्रोइड भर्सन में उपलब्ध है, बताया गया है कि जल्द ही आईओएस भी उपलब्ध हो सकता है ।

