माओवादी में १५ पदाधिकारी के साथ २९९ सदस्यीय केन्द्रीय कमिटी

काठमांडू, १ जनवरी । नेकपा माओवादी (केन्द्र) का विधान मस्यौदा परिमार्जन के साथ अनुमोदन हुआ है । काठमांडू में जारी ८वें महाधिवेशन में इससे पहले केन्द्रीय समिति बैठक में पेश की गई मस्यौदा को पेश की गई । उक्त मस्यौदा में कुछ परिमार्जन कर पारित की गई है ।
परिस्कृत विधान अनुसार अब माओवादी में १५ पदाधिकारी के साथ २९९ केन्द्रीय कमिटी रहेगी । विधान अनुसार पार्टी में १ अध्यक्ष, १ वरिष्ठ उपाध्यक्ष, ६ उपाध्यक्ष, १ महासचिव, २ उप–महासचिव, ३ सचिव और १ कोषाध्यक्ष पदाधिकारी के रुप में रहेंगे । बताया गया है कि पदाधिकारी को समावेशी बनाया जाएगा । इसीतरह केन्द्रीय समिति में ५० प्रतिशत खुला निर्वाचत से और ५० प्रतिशत समावेशी केन्द्रीय सदस्य रहेंगे ।
कूल सदस्यों में १५ प्रतिशत सदस्य मनोनित किजा जाएगा । इससे पहले की व्यवस्था अनुसार १० प्रतिशत मनोनित होते थे । विधान में राष्ट्रीय परिषद् की व्यवस्था भी की गई है । इसीतरह केन्द्र की तरह प्रदेश में भी गौर भौगोलिक विशेष कमिटी निर्माण किया जाएगा, उसके लिए महाशाखा और शाखा गठन किया जाएगा ।
विधान पारित होने के बाद महाधिवेशन स्थल कमलादी में पार्टी स्थायी कमिटी बैठक जारी है । बैठक के बाद पदाधिकारी एवं केन्द्रीय सदस्य चयन के लिए चुनावी प्रक्रिया शुरु की जाएगी ।

