राष्ट्रीय सभा सदस्य चयन के लिए आज से चुनावी प्रक्रिया शुरु
काठमांडू, १ जनवरी । राष्ट्रीयसभा सदस्य चयन के लिए निर्वाचन आयोग ने आज से चुनावी प्रक्रिया शुरु किया है । आगामी फाल्गुन २० गते राष्ट्रीयसभा में एमाले से निर्वाचित ८, नेपाली कांग्रेस से निर्वाचित ३, एकीकृत समाजवादी के ४ और राष्ट्रपति से मनोनित १ सदस्यों की कार्यकाल समाप्त होने जा रहा है । इसीतरह राष्ट्रीयसभा में खाली १९ सदस्य चयन के लिए आगामी माघ १२ गते चुनाव हो रहा है । उसके लिए ही आयोग ने आज से चुनावी प्रक्रिया शुरु किया है ।
आज से शुरु चुनावी प्रक्रिया अन्तर्गत पौष २० से २५ गते के भीतर उम्मीदवारों की अंतिम नामावली, चुनाव चिन्ह प्रदान और चुनावी आचारसंहिता लागू की जाएगी । राष्ट्रीयसभा चुनाव में स्थानीय तह में १४९३, प्रदेशसभा में ५३२ और मतदाता हैं । कूल २ हजार २५ मतदाताओं के लिए ८ मतदान स्थल और १४ मतदान केन्द्र की व्यवस्था की गई है ।

