Sat. Aug 8th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

पूर्व सांसद् रायमाझी एकीकृत समाजवादी में प्रवेश

 

काठमांडू, १ जनवरी । नेकपा एमाले पाल्पा जिला के पूर्व अध्यक्ष एवं पूर्व सांसद् यादवबहादुर रायमाझी एकीकृत समाजवादी पार्टी में प्रवेश किए हैं । आज शनिबार जिला सदरमुकाम तानसेन में एक पत्रकार सम्मेलन करते हुए उन्होंने समाजवादी प्रवेश संबंधी घोषणा किया ।
नेता रायमाझी का कहना है कि एमाले अध्यक्ष केपीशर्मा ओली पार्टी विधान और कम्युनिष्ट आचरण विपरित चल रहे हैं, उनमें अधिनायकवादी चिन्तन हैं । उन्होंने आगे कहा– ‘बिगत दिनों से ही पार्टी में चरम विकृति और बिसंगति थी । उसको करेक्सन करने के लिए मैंने अपनी ओर से प्रयास भी किया, लेकिन असफल रहा । इसीलिए मैं आज एकीकृत समाजवादी में प्रवेश कर रहा हूँ ।’
तत्कालीन नेकापा में रायमाझी माधव नेपाल और प्रचण्ड पक्षधर नेता माने जाते थे । एमाले विभाजन होते वक्त रायमाझी एमाले में रह रहे थे । लेकिन आज एक औपचारिक कार्यक्रम कर उन्होंने एमाले छोड़ दिया है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com