चलती गाड़ी में अभिनेत्री से हुआ दुष्कर्म, मामले में आया नया ट्विस्ट; आरोपी ने मुख्यमंत्री से की ये मांग!
अब इस केस में एक ताजा अपडेट आया है। दक्षिण भारतीय फिल्म उद्योग की अभिनेत्री के साथ चलती कार में दुष्कर्म किया गया और उसकी वीडियो बनायी गई। घटना 18 फरवरी 2017 को कोच्चि में हुई थी।
पुलिस ने पाया कि इसके पीछे आपराधिक वारदात थी और यह मलयालम सुपरस्टार दिलीप की योजना थी और इसी के आधार पर उन्हें अरेस्ट कर सन् 2017 में ही जेल भेज दिया गया था. केस की सुनवाई फिलहाल स्पेशल कोर्ट में चल रही है।
केस में आया नया ट्विस्ट
आपको बता दें कि, अब इस केस में एक नया ट्विस्ट सामने आया है। हाल ही में अभिनेता दिलीप के पुराने मित्र व सिने निर्देशक ने मीडिया पर कुछ चौकाने वाली बातें कहीं और इस खुलासे के तहत पीड़िता ने फिर से जांच के लिए पुलिस व सीएम से गुहार भी लगाई. अब दिलीप भी कंप्लेन लेकर सीएम के पास पहुंचे हैं. उनका मानना है कि सरकारी पक्ष उनके विरूद्ध साजिश कर रहा है।

