Tue. Apr 21st, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

कोरोना की चपेट में आई बॉलीवुड की एक और हस्ती, खुद को किया क्वारनटीन

 

फिल्मी सेक्टर में कोविड-19 का कहर कम होने का नाम ही नहीं ले रहा है। रोजाना किसी ना किसी हस्ती के कोरोना पॉजटिव होने की खबर मीडिया में आ रही है। इस सूची में अब डायरेक्टर-प्रोड्यूसर एकता कपूर का नाम भी जुड़ गया है। कोरोना ने एकता कपूर को अपना शिकार बना लिया है

 

स बात का पता चलने के बाद एकता कपूर क्वारनटीन में हैं। डायरेक्टर-प्रोड्यूसर ने अपने संपर्क में आए सभी लोगों से अपना कोविड-19 टेस्ट करवाने की अपील की है।

डायरेक्टर-प्रोड्यूसर एकता कपूर से पहले बॉलीवुड एक्टर जॉन अब्राहम व उनकी वाइफ प्र‍िया रुंचाल के कोविड-19 पॉज‍टिव होने की खबर आई थी। अभिनेता ने अपनी इंस्टा स्टोरी में पोस्ट शेयर कर इसकी जानकारी दी थी।

 

उन्होंने लिखा था कि मैं 3 दिन पहले एक युवका से मिला था, बाद में मुझे पता चला कि उसे कोविड है। प्रिया और मेरी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है. हम लोग होम आइसोलेट हो गए हैं और और हम किसी के भी संपर्क में नहीं आए हैं।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed