15 जनवरी शनिवार को ब्रह्म योग में स्नान दान के साथ मनाई जाएगी मकर संक्रांति (खिचड़ी):-*
*15 जनवरी, पौष शुक्ल त्रयोदशी शनिवार को मृगशिरा नक्षत्र एवं ब्रह्म योग में स्नान दान के साथ मनाई जाएगी मकर संक्रांति (खिचड़ी):-*
*इस वर्ष सूर्य का मकर राशि मे प्रवेश 14 जनवरी शुक्रवार को रात्रि 8:49 में होने से संक्रांति जन्य 40 घटी यानी 16 घंटे बाद तक यानी 15 जनवरी को मानाया जायेगा। इसका पुण्यकाल 15 जनवरी शनिवार को मध्याह्न 12:49 तक रहेगा। और शनिवार के मध्याह्न 12:49 तक स्नान दान विशेष लाभदायक होगा। साथ ही आज प्रातः ब्रह्म मुहूर्त 4 बजे भोर से ही स्नान दान आरम्भ हो जाएगा। और साथ ही धार्मिक ग्रंथ, पंचांग, तिल, कंबल, चादर, ऊनि वस्त्र, स्वेटर, चावल, दाल, हरी शब्जी, अदरक, घी, उरद, गाय, सोना, चांदी, बिछावन, कुर्सी-टेबुल आदि विविध उपयोगी वस्तुओं का दान तथा ब्राह्मणों, अतिथियों, ग्राम समाज के लोगों को भोजन कराना विशेष समस्त ग्रह दोषों, विविध शापों के मार्जनकारी एवं लाभदायक होगा।*
*इस संक्रांति का पुण्यकाल शनिवार को होने से इसका महत्व और भी बढ़ जाएगा।*
*15 जनवरी को शनिवार को सूर्य उत्तराषाढ़ नक्षत्र एवं मकर राशि के संचरण में शनि और बुध के साथ युति कर स्नान, दान देवार्चन एवं राहु केतु शनि शांति हेतु विशेष लाभकारी होंगे। इनके प्रभाव से महामारीयों से निवारण के मार्ग प्रसस्त होगा। और महंगाई के कुछ कम होने के आसार होंगे। सरकार कुछ विशेष करों में कटौती लाकर जनता को महंगाई से कुछ रहत दे सकती है। और इस वर्ष सामान्य जनता के लिए खास पैकेज का भी लाभ मिलेगा।खास कर शनि सूर्य की युति बड़े राजनीतिक और सामाजिक बदलाव लाने का ज्योतिषीय संकेत भी दे रहा है। भूमि पुत्र मंगल स्व राशि वृश्चिक में केतु के साथ होकर पश्चिमोत्तर क्षेत्रों में भूकंपन के योग बना रहे हैं।*
*इस वर्ष बजट सत्र में बड़े कानून पास हो सकते हैं। महामारी का प्रभाव उछाल के बाद कुछ कम होगा। और संयमित लोगों को राहत मिलेगी। इस वर्ष बजट सत्र के हंगामेदार और बेहद रोमांचक राजनीतिक गतिविधियों से परिपूर्ण होने के संकेत मकर संक्रांति की कुंडली दे रही है। मकर राशि में गोचर कर रहे तीन ग्रहों का मकर संक्रांति की कुंडली के लग्न पर बड़े प्रभाव बड़े सामाजिक और आर्थिक परिवर्तन लाने का ज्योतिषीय योग है। सरकार इनकम टैक्स एक्ट में बड़े बदलाव करते हुए कई कर छूटों को समाप्त कर अमीर करदाताओं को अधिक कर चुकाने और नए करदाताओं को टैक्स में शामिल कर सकती है। कृषि से संबंधित बजट में वृद्धि होगी तथा मकर राशि के प्रभाव के चलते जैविक कृषि को बढ़ाने पर जोर दिया जा सकता है। भारत की कुंडली में चंद्रमा-शनि के दशा के प्रभाव से विवाह संबंधी कानूनों में बड़े बदलाव कारगर होंगे।सामान नागरिक संहिता पर सरकार आगे कदम बढ़ाएगी जिसका कड़ा विरोध भी संभव है किंतु पुनः यह शांत हो सकता है।*
*प्रयत्न शील, योग्य एवं ईमानदार लोगों को विभिन्न योजनाओं का लाभ मिलेगा। आम जनता का पारिवारिक प्रेम बढ़ेगा एवं सामाजिक सुरक्षा के साथ आंतरिक सबलता में वृद्धि होगी।*
*महादेव एवं माता विंध्यवासिनी के कृपा से सबके उत्तम आयु आरोग्यता नौकरी व्यवसाय में उन्नति सुख सौभाग्य सन्तति सन्तान सुख सम्पूर्ण प्रसन्नता एवं सर्व साफल्यता के लिए महादेव से हमारी नित्य प्रार्थना बनी रहे।*
*सबके सपरिवार के कुशलता के लिए हमारी हार्दिक शुभकामना…*
*हरि ॐ गुरुदेव..!*
*✒✍🏻 ✒✍🏻*
*ज्योतिषाचार्य आचार्य राधाकान्त शास्त्री*
*व्हाट्सएप नं.- 9934428775*

