Tue. Jul 7th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

आज का पंचांग:-* *आज दिनांक:- 8 जनवरी 2022 शनिवार शुभसंवत् :2078

 

*नक्षत्रयोगशशिसूर्यनित्यम्,*
*तिथिवारलग्नं दिवसं नमामि।*
*आचार्यराधाकांतकृतं वै*
*करोतुपंचांगमिदं सुप्रभातम्।।*
🌺🌺🌺🌺🌺
नम: कृष्णाय नीलाय शितिकण्ठ निभाय च।
नम: कालाग्निरूपाय कृतान्ताय च वै नम: ।।
नमो निर्मांस देहाय दीर्घश्मश्रुजटाय च ।
नमो विशालनेत्राय शुष्कोदर भयाकृते।।
🙏🙏🙏🙏

*आज का पंचांग:-* *आज दिनांक:- 8 जनवरी 2022 शनिवार*
शुभसंवत् :- 2078
शाके:-1943
याम्यायन याम्य गोल:
ऋतु:- हेमंत
माह:- पौष
पक्ष:- शुक्ल
तिथि:- *षष्ठी दिन में 3:27 तक उपरांत सप्तमी,*
नक्षत्र :- *पूर्वाभाद्रपद दिन में 11:05 तक उपरांत उत्तराभाद्रपद,*
योग:- वरीयान सायं 4:30 तक उपरांत परिघ,
कारण:- तैतिल,
सूर्योदय :-प्रातः 06:45
सूर्यास्त : संध्या 05:15
सूर्य :- *पूर्वाषाढ़ नक्षत्रे धनु राशौ रवि*
चंद्रमा :- *मीन राशौ चन्द्रः*
*आज का राहूकाल*
प्रातः 9:00 बजे से 10:30 बजे तक
*अभिजीत मुहूर्त:—*
दोपहर 11:35 से 12:38तक।
भारतीय ज्योतिष के अनुसार
कोई भी नया और शुभ कार्य जिस कार्य से चिरकाल तक लाभ लेना हो ऐसे प्रत्येक कार्य को अभिजीत मुहूर्त में प्रारंभ करना चाहिए यह अभिजीत मुहूर्त सभी कार्यों के लिए शुभ होता है। वहीं राहुकाल में कोई भी शुभकार्य प्रारंभ नही करना चाहिए।
*दिशाशूलः-*
आज के दिन पूरब दिशा की यात्रा नहीं करना चाहिए यदि यात्रा करना ज्यादा आवश्यक हो तो अदरख और तिल खा कर प्रस्थान करें।
*आज का पर्व त्यौहार,मुहूर्त व खास :-*
*आज अन्नरूपा षष्ठी व्रत में शिव शक्ति पूजन सबके लिए विशेष लाभदायक होगा। आज शिव शक्ति एवं शनि ग्रह के आराधना करना सबके लिए लाभदायक होगा। आज शनिदेव कि विशेष पूजन एवं तैल्याभिषेक पूजन दशरथ कृत शनि स्तोत्र, सुंदरकांड, हनुमान चालीसा, बजरंग बाण पाठ, आदित्य हृदय स्तोत्र, संकटनाशक गणेश स्तोत्र एवं गणेश अथर्वशीर्ष एवं विष्णुसहस्रनाम का पाठ सबके लिए आवश्यक एवं लाभदायक होगा।*

यह भी पढें   आज का पंचांग: आज दिनांक 5 जुलाई 2026 रविवार शुभसंवत् 2083

*🌹दैनिक राशिफल 🌹*
*देशे ग्रामे गृहे युद्धे सेवायां व्यवहारके।*
*नामराशेः प्रधानत्वं जन्मराशिं न चिन्तयेत्।।*
*विवाहे सर्वमाङ्गल्ये यात्रायां ग्रहगोचरे।*
*जन्मराशेः प्रधानत्वं नामराशिं न चिन्तयेत।।*

*🌺आज का दैनिक राशि फल:-🌺*

मेष :-
मेष राशि के जातकों के लिए बहुत अच्छा दिन है। मान-सम्मान की वृद्धि होगी। आपके प्लान के अनुसार सारे कार्य होते जाने से मन में हर्ष रहेगा। आज आपके अधिकारों में वृद्धि होगी। आर्थिक दृष्टि से भी समय बहुत अनुकूल है। आज भाग्य पूरी तरह आपके लिए सहायक बन रहा है।
वृषभ :-
वृष राशि के जातकों को पिता तुल्य व्यक्ति की सलाह कार्यक्षेत्र में मददगार सिद्ध होगी। व्यापार के विस्तार से संबंधित योजनाएं बनेंगी। नियम कायदे के अनुसार सच्चाई के रास्ते पर चलते हुए अपना लक्ष्य हासिल करने का प्रयास करेंगे। मैनेजमेंट से जुड़े हुए लोगों को आज विशिष्ट लाभ होगा। नकारात्मक विचारों को दूर रखने का प्रयास करें। आर्थिक लाभ की दृष्टि से दिन अच्छा है।
मिथुन :-
मिथुन राशि के जातक अपने अधीनस्थ कर्मचारियों के असहयोग की वजह से कुछ परेशान हो सकते हैं। प्रॉडक्शन खनन, रिसर्च, इंश्योरेंस, टैक्सेशन से जुड़े हुए जातकों को कुछ नई फाइंडिंग मिलने की संभावना है। अन्य जातकों के कामकाज में कुछ रुकावटें आ सकती है। दूसरों को कंट्रोल करने की चाहत छोड़ दें। अपने काम पर ध्‍यान दें। परिस्थितियों को स्वीकार करने से मानसिक शांति मिलेगी। धन की दृष्टि से समय सामान्य रहेगा।
कर्क :-
कर्क राशि के जातकों में जिम्मेदारी का भाव रहेगा। जो भी वायदा किया है, उसे पूरा करने का भरसक प्रयास करेंगे। बहुत ज्यादा काम करने की बजाय कामकाज की गुणवत्ता पर आपका फोकस रहेगा। व्यापारियों की धीमी गति से परंतु स्‍थाई प्रगति होगी। आर्थिक लिहाज से समय सामान्य है। वित्तीय मामलों में जल्दबाजी से काम खराब न करें।
बड़े जिद्दी होते हैं इन 4 राशियों के लोग, हमेशा अपनी बात मनवाते हैं
सिंह :-
सिंह राशि के जातकों में परिस्थितियों के विपरीत काम करने की वजह से उदासीनता का भाव बना रहेगा। मन में भय व्यापक रहेगा। यह समय प्रतिक्रियाओं से बचने का है। परिस्थिति को स्वीकार कर लें, मन शांत हो जाएगा। उचित समय आने पर आपके सारे कार्य बनते जाएंगे। धन संबंधित मामलों में उधार दिया हुआ पैसा आसानी से नहीं मिलेगा।
कन्या :-
कन्या राशि के जातक अपने कामकाज को लेकर सीरियस रहेंगे। सभी समस्याओं के समाधान निकालने के लिए पूर्ण प्रयास करेंगे। अधीनस्थ कर्मचारी योजनाओं के मुताबिक काम में पूर्ण सहयोग देंगे। आर्थिक दृष्टि से दिन अच्छा है। उम्मीद से थोड़ी कम प्राप्ति होगी।
तुला :-
तुला राशि के जातक घर में रहकर ही कार्य करना पसंद करेंगे। काम के लिए ज्यादा भागदौड़ करने का मन नहीं करेगा। बढ़ते हुए कोरोना के प्रभाव से मन में भय का माहौल रहेगा। जरूरी सावधानियां बरतते हुए अपने कामों को पूरा करने का प्रयास करें। आर्थिक लिहाज से दिन अच्छा है। काम आसानी से पूरे होते जाएंगे।
काले तिल के उपाय, फायदे जानकर कल से ही कर देंगे शुरू
वृश्चिक :-
वृश्चिक राशि के जातकों में कार्य को पूरा करने का दबाव रहेगा। फालतू की बातचीत को छोड़कर नए आइडिया पर काम करने के लिए फोकस करेंगे। मन में दूसरों की वजह से तरक्की में रुकावट आने की फीलिंग रहेगी। आर्थिक लिहाज से दिन सामान्य है। खर्चों को नियंत्रित करने के भरसक प्रयास करेंगे। जरूरी खर्चों को रोकने की वजह से मुश्किल में भी फंस सकते हैं।
धनु :-
धनु राशि के जातक फाइनेंशियल कंडीशन को नियंत्रित करने का प्रयास करेंगे। जिसकी वजह से मानसिक असंतोष रहेगा। लड़ाई-झगड़ा करने की बजाय परिस्थितियों को बैलेंस करने का प्रयास करें। पहले समय के मुकाबले ग्रोथ कम होने की वजह से हताश होने की जरूरत नहीं है। सकारात्मक सोच से परिस्थितियों को बेहतर बनाया जा सकता है।
मकर :-
मकर राशि के जातक अपने आपको तथा अपने कार्य को बेहतर बनाने के लिए प्रयासरत रहेंगे। आज के दिन जातक वह कार्य करेंगे जो उनके भविष्‍य को भी सुरक्षित रख सके। आत्मविश्वास बनाए रखें और सच्चाई के साथ आगे बढ़ते रहें। दिन अच्छा बीतेगा।
कुंभ :-
कुंभ राशि के जातक अपनी नाकामयाबी के पीछे के कारणों को तलाशने का प्रयास करेंगे। गहन रिसर्च से आपको अपनी कमियां पता चलेंगी, जिन्हें दूरकर भविष्य के लिए प्लान बनाने से मन में संतुष्टि का भाव आएगा। स्वनिर्मित भय को मन से हटाएंगे और आगे बढ़ने से लाभ होगा।
मीन :-
मीन राशि के जातक आज कम लोगों के साथ संपर्क में रहेंगे। परंतु जो भी लोग होंगे। वह आपकी जिंदगी में खास अहमियत रखने वाले होंगे। बाहरी दिखावे से बचकर जरूरी बातचीत पर ही आपका फोकस होगा। आर्थिक लिहाज से दिन अच्छा है। व्यर्थ खर्चों से भी बचे रहेंगे।
*✍🏻 ज्योतिषाचार्य आचार्य राधाकान्त शास्त्री*
*व्हाट्सएप नं.- 9934428775*

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *