Tue. Aug 11th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

वीज़ा मिलने में हुई देर की वजह से दलाई लामा ने दक्षिण अफ़्रीका की यात्रा रद्द की

 

तिब्बत के आध्यात्मिक नेता दलाई लामा ने नोबेल पुरस्कार विजेता आर्चबिशप डेसमंड टूटू की 80वीं वर्षगाँठ में शामिल होने के लिए दक्षिण अफ़्रीका जाने का अपना कार्यक्रम रद्द कर दिया है.

दलाई लामा के कार्यालय का कहना है कि वीज़ा मिलने में हुई देर की वजह से वे अपनी यात्रा का कार्यक्रम रद्द कर रहे हैं.
इससे जुड़ी और सामग्रियाँ
तिब्बत पर चीन की अमरीका को चेतावनी
चीन ने दलाई लामा की योजना ख़ारिज की
निर्वासित तिब्बतियों के नए प्रमुख

उन्हें शुक्रवार को इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए उन्हें आमंत्रित किया गया था.

यह भी पढें   देवानगंज कांड: पीड़ित परिवार से वादाखिलाफी पर भड़का गुस्सा नेताओं ने जारी की संयुक्त प्रेस विज्ञप्ति

दक्षिण अफ़्रीका ने सफ़ाई दी है कि वीज़ा मिलने में हुई देरी की वजह चीन का दबाव हरगिज़ नहीं है.

केपटाउन में बीबीसी संवाददाता कैरन एलन का कहना है कि दलाई लामा के समर्थकों ने दक्षिण अफ़्रीकी संसद के सामने प्रदर्शन किया है. उनका कहना है कि दक्षिण अफ़्रीका ने दलाई लामा को वीज़ा न देकर अपनी संप्रभुता के साथ समझौता किया है.
वीज़ा नहीं मिला

भारत में स्थित बौद्ध आध्यात्मिक नेता के कार्यालय ने कहा है, “दलाई लामा को छह अक्तूबर को दक्षिण अफ़्रीका रवाना होना था लेकिन अब तक उन्हें वीज़ा नहीं दिया गया है.”

यह भी पढें   जोगबनी में एसएसबी की फर्जी आईडी बनाकर ठगी करने वाला धराया, अवैध वसूली का आरोप


हम मानते हैं कि चाहे जिस वजह से हो, दक्षिण अफ़्रीका सरकार को दलाई लामा को वीज़ा देने में कुछ असुविधा है”

दलाई लामा के कार्यालय का बयान

उनके कार्यालय का कहना है, “हम मानते हैं कि चाहे जिस वजह से हो, दक्षिण अफ़्रीका सरकार को दलाई लामा को वीज़ा देने में कुछ असुविधा है.”

चीन दुनिया के किसी भी देश में दलाई लामा की अधिकारिक यात्रा का विरोध करता है. अमरीकी राष्ट्रपति से उनकी मुलाक़ात का भी चीन विरोध करता रहा है, हालांकि अमरीका ने हर बार इसे अनसुना कर दिया है.

यह भी पढें   विद्यालय भवन के नवनिर्मित भवन का मेयर ने किया उद्घाटन

ये दूसरी बार है जब दलाई लामा को दक्षिण अफ़्रीका की अपनी यात्रा रद्द करनी पड़ी है.

चीन दलाई लामा को एक ख़तरनाक अलगाववादी नेता मानता है और आरोप लगाता है कि वे तिब्बत को चीन से अलग करना चाहते हैं.

हालांकि दलाई लामा बार-बार कह चुके हैं कि उनका उद्देश्य तिब्बत को स्वायत्तता दिलाना है और वे आज़ादी की मांग नहीं कर रहे हैं.BBC News

 

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com