भारतीय बाणिज्य महादूतावास बीरगंज के द्वारा आयोजित विश्व हिंदी दिवस कार्यक्रम शुरू
जनकपुरधाम /मिश्री लाल मधुकर ।भारत के 75बांआजादी का अमृत महोत्सव के अवसर पर जनकपुर उद्योग बाणिज्य संघ के सभाकक्ष में रविवार को शुरू हुयी हैं। कार्यक्रम की अध्यक्षता राम सागर राम स्वरूप महाविद्यालय के हिन्दी बिभाग के अवकाश प्राप्त प्रोफेसर आशा सिन्हा कर रही है। कार्यक्रम में भारतीय बाणिज्य महादूतावास वीरगंज के महा बाणिज्य दूत नितेश कुमार ने अतिथियों का स्वागत किए। पूर्व प्राज्ञ राम भरोसे कापड़ि भ्रमर अभी “नेपाल और भारत के सांस्कृतिक संबंध में हिन्दी का योगदान बिषय पर बोल रहे हैं। मंच पर प्रदेश दो के मुख्यमंत्री मो. लाल बाबू राउत, सामाजिक विकास मंत्री नवल किशोर साह, पूर्व मंत्री तथा बिधायक सुरीता साह, जनकपुरधाम उपनगर पालिका के मेयर लाल किशोर साह, सहित कई कवि तथा साहित्यकार मंचासीन है।


