आर्थिक लेनदेन में बलात्कारी को संरक्षण, जनप्रतिनिधियों के साथ ५ अभियुक्त गिरफ्तार
धनगढी, ९ जनवरी । कैलाली जिला घोडाघोडी नगरपालिका–४ में आर्थिक लेनदेन के आधार में बलात्कारी को संरक्षण प्रदान करनेवालों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है । इसतर गिरफ्तारी में पड़नेवालों में से १ जनप्रतिनिधि भी हैं । प्राप्त सूचना अनुसार स्थानीय ७७ वर्षीया वृद्धा के ऊपर गत मार्गशीर्ष १५ गते बलात्कार हुआ था । जिस दिन बलात्कार हुआ था, उसी दिन उनके पुत्र पुलिस को खबर करने के लिए जा रहे थे । लेकिन वडा सदस्य और कुछ स्थानीय मिलकर उनको आर्थिक प्रलोभन के साथ रोक लिया था ।
जनप्रतिनिधि के उपस्थिति में एक मिलापत्र कागज भी बनाया गया था । सहमति अनुसार पीडित पक्ष को ३ लाख रुपये देने की बात हुई थी । सहमति अनुसार जब रकम नहीं मिला तो पीडित पक्ष पुलिस तक पहुँच गए हैं । पुलिस ने कहा है कि घटना संबंधी अनुसंधान के लिए घोडाघोडी–४ के ३० वर्षीय प्रकाश सुवेदी, मिलापत्र करानेवाले वडा सदस्य लक्ष्मीरुद्र न्यौपाने, शिक्षक होमप्रसदा सुवेदी, पूर्व वडा सचिव यज्ञराज आचार्य और स्थानीय राजु भट्टराई को नियन्त्रण में लिया गया है ।

