विवेकशील साझा पार्टी द्वारा घोषित ‘राष्ट्रीय एकता यात्रा’ स्थगित

काठमांडू, ९ जनवरी । विवेकशील पार्टी ने घोािष्त ‘राष्ट्रीय एकता यात्रा’ को स्थगित किया है । पार्टी प्रवक्ता शरदराज पाठक ने आज आइतबार एक विज्ञप्ति जारी करते हुए इसकी जानकारी दिया है । उन्होंने कहा है कि देश में कोरोना संक्रमण की जोखिम बढ़ती जा रही है, इसीलिए घोषित यात्रा को स्थगित करना पड़ा है ।
स्मरणीय है, विवेकशील साझा पार्टी ने यही पौष २७ गते से माघ १६ गते तक के लिए मेची–महाकाली राष्ट्रीय एकता यात्रा घोषणा किया था । बताया गया है कि यात्रा स्थगित होते हुए भी पौष २७ गते पार्टी केन्द्रीय कार्यालय बखुण्डोल ललितपुर में स्वास्थ्य मापदण्ड को पालना करते हुए एक विशेष कार्यक्रम आयोजन किया जाएगा, कार्यक्रम में सभी जिलों से आए पार्टी प्रतिनिधियों की सहभागिता रहनेवाली है ।

