प्रचण्ड और विप्लव दोनों के साथ पार्टी एकता संभव नहीं, अब क्रान्तिकारी ध्रुवीकरण आज की आवश्यकताः वैद्य

काठमांड, ११ जनवरी । नेकपा (क्रान्तिकारी माओवादी) के महासचिव मोहन वैद्य ने कहा है कि पुष्पकमल दाहाल प्रचण्ड और नेत्रविक्रम चन्द्र विप्लव दोनों के साथ वर्तमान स्थिति में पार्टी एकता सम्भव नहीं है । उन्होंने दावा किया है कि प्रचण्ड नेतृत्व में रहे माओवादी केन्द्र, विप्लव नेतृत्व में रहे नेकपा और मोहनविक्रम सिंह के नेतृत्व में रहे नेकपा मसला के साथ पार्टी एकता सम्भव नहीं है । उनका मानना है कि अब यह लोग कम्युनिष्ट नहीं रहे हैं । उन्होंने यह भी कहा है कि अब देश में क्रान्तिकारी शक्तियों के बीच ध्रुवीकरण की आवश्यकता है ।
आज मंगलबार काठमांडू में आयोजित पत्रकार सम्मेलन में महासचिव वैद्य ने आगे कहा– ‘प्रचण्ड पिछली बार पूर्व माओवादियों के साथ पार्टी एकता की बात करते आ रहे हैं । लेकिन इसके संबंध में आज तक कोई भी प्रयास नहीं हुआ है । होने की संभावना भी कम है । माओवादी केन्द्र खूद अपने को वर्तमान संविधान का संरक्षककर्ता मानता है, लेकिन हम लोग पुरानी राज्यसत्ता, संविधान और संसदीय व्यवस्था को अस्वीकार करते हैं ।’ उनका मानना है कि विप्लव तथा सिंह की हालत भी लगभग ऐसी है ।

