अधिक शूल्क वसूली के विरुद्ध बिराटनगर स्थित नोबल मेडिकल कॉलेज के आगे विरोध प्रदर्शन
काठमांडू, ११ जनवरी । एमबीबीएस अध्ययन के लिए निर्धारित शुल्क से अतिरिक्त शुल्क मांग होने के कारण विराटनगर स्थित नोबेल मेडिकल कॉलेज के विद्यार्थियों ने कॉले प्रशासन विरुद्ध विरोध प्रदर्शन किया है । आन्दोलनरत विद्यार्थियों ने आज भी कॉलेज भवन के सामने टायर जला कर विरोध प्रदर्शन किया है ।
अतिरिक्त शुल्क वसूली के विरुद्ध गत आइतबार विद्यार्थीगण कॉलेज प्रशासन ज्ञापनपत्र देने के लिए पहुँच गए थे । लेकिन प्रशासन ने रोक लिया था । उसी घटना के विरुद्ध आज विद्यार्थियों ने टायर जलाकर विरोध किया है । इससे पहले उन लोगों ने कॉलेज प्रशासन में पत्थबाजी भी की थी ।
स्मरणीय है, नोबल कॉलेज प्रशासन ने विद्यार्थियों के साथ अतिरिक्त शुल्क मांग करते हुए शुल्क न देनेवाले विद्यार्थियों को कक्षा प्रवेश में रोक लगाया था । उसके बाद विद्यार्थी आन्दोलन में उतर आए हैं ।

