पूर्व राजा ज्ञानेन्द्र ने पृथ्वीनारायण शाह की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण
काठमांडू, ११ जनवरी । पृथ्वी जयन्ती के अवसर पर पूर्व राजा ज्ञानेन्द्र शाह ने सिंहदरबार गेट सामने स्थित पृथ्वीनारायण शाह की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया है । अपने समर्थकों के साथ पूर्व राजा शाह आज अपरान्ह नारायणहिटी पहुँच गए थे । उस समय पूर्व राजा के समर्थकों ने ‘गणतन्त्र मुर्दावाद’ जैसे नारे लगाए थे । समर्थकों के हाथ में राष्ट्रीय झण्डा और पृथ्वीनारायण शाह अंकीत तस्वीर था ।
इससे पहले राष्ट्रपति विद्यादेवी भण्डारी भी उस जगह में पहुँचकर माल्यार्पण किया था ।

