त्रिभुवन विश्वविद्यालय हिंदी केन्द्रीय विभाग ने मनाया विश्व हिन्दी दिवस
काठमांडू, १३ जनवरी, काठमांडू । हिन्दी केन्द्रीय विभाग ने विश्व हिन्दी दिवस के सुअवसर पर १२ जनवरी काे विश्वविद्यालय के प्रांगन में ही नेपाल की हिन्दी की दिशा अाैर दशा विषयक परिचर्चा कार्यक्रम का अायाेजन किया ।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में त्रिभुवन विश्वविद्यालय के मानविकी की डीन प्रा. डा. कुषुम शाक्य थी । इसी प्रकार विशेष अतिथिगण — प्रा. डा. नारायण प्रसाद गौतम विभागाध्यक्ष (संस्कृत केन्द्रीय विभाग ), प्रा. डा ध्यानेन्द्र बहादुर राई (प्रिन्सिपल )प्रो. डा. बलराम प्रसाई विभागाध्यक्ष (भाषा विज्ञान ), सत्येन्द्र दहिया, अताशे (प्रेस , सूचना तथा संस्कृति प्रभाग , भारतीय राजदूतावास ) थे ।
कार्यक्रम का शुभारम्भ दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुअा । हिन्दी विषय की दिशा अाैर दशा विषयक परिचर्चा के साथ ही कार्यक्रम में विभाग के विद्यार्थियाें ने हिन्दी विषय पर काव्यपाठ भी किया ।
मुख्य अतिथि प्रा. डा. कुषुम शाक्य ने अपने मन्तव्य में कहा कि हिन्दी भाषा बहुत मीठी है । यहाँ पर सबकाे सुनते हुए बडा अानन्द अा रहा है । हिन्दी के उत्थान तथा अत्यधिक विद्यार्थियाें काे अाकर्षित करने के लिए विभाग तथा उसमें कार्यरत शिक्षकाें काे भी परिश्रम करने की अावश्यक्ता है ।
भारतीय दूतावास के अताशे सत्येन्द्र दहिया ने कहा कि हिन्दी विभाग के लिए भारतीय दूतावास सदैव तत्पर्य है अाैर अागे भी रहेगा । उन्हाेंने कहा हमें भी अपने ही परिवार का सदस्य समझ सकते हैं ।
कार्यक्रम में हिन्दी विभाग का मुखपत्र साहित्यलाेक “रेणु विशेषांक” का लाेकार्पण किया गया साथ ही विभागाध्यक्ष डा. संजिता वर्मा की “नेपाल की हिन्दी, कल अाज अाैर कल” तथा हिन्दी विभाग की पूर्व छात्रा रुचि शाह राणा उनकी बेटी रीत राज्य लक्ष्मी राणा द्वारा लिखित काव्य संग्रह स्पन्दना का भी लाेकार्पण किया गया ।
अंशु झा

