Fri. Oct 23rd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

प्रदेश दो का नाम तथा राजधानी पड़ा अधर में

 


जनकपुरधाम /मिश्री लाल मधुकर । प्रदेश दो का नामकरण तथा राजधानी अधर में पड़ गया हैं। वहुमत के लिए 70वोट चाहिए। जसपा. लोसपा तथा माओवादी केन्द्र मधेश प्रदेश तथा जनकपुरधाम राजधानी के पक्ष में हैं। तीनो पार्टी के पास 63बिधायक है। नेपाल कम्युनिष्ट पार्टी एमाले तथा एमाले समाजवादी जानकी प्रदेश के पक्ष में हैं। वही नेपाली कांग्रेस मिथिला भोजपुरा नामकरण के पक्ष में हैं। राजधानी वीरगंज तथा जनकपुरधाम के लिए भी विवाद कायम ही हैं। ऐसी परिस्थिति में प्रदेश सभा के सभापति राम सरोज राय मतदान कराने की घोषणा की हैं। माओवादी के बरिष्ठ नेता तथा प्रदेश दो के आंतरिक मामला तथा संचार मंत्री भरत साह ने दावा किया है कि जनकपुरधाम राजधानी तथा. प्रदेश दो का नामकरण मधेश प्रदेश वन कर रहेगा।  वीरगंज को राजधानी बनाने के लिए वीरगंज में युवाओं ने आक्रोश रैली निकाली थी।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com