Fri. Jun 5th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

विद्यालय का 70वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया

 


जनकपुरधाम /मिश्री लाल मधुकर । धनुषा जिला के हंसपुर नगरपालिका के बेल्ही गांव अवस्थित यादव माध्यमिक विद्यालय का 70वां स्थापना दिवस बुधवार को धूमधाम से मनाया गया। साइट नेपाल के अध्यक्ष अमित कुमार साह की अध्यक्षता में संपन्न इस स्थापना दिवस के समारोह के प्रमुख अतिथि त्रिभुबन विश्व विद्यालय के पूर्व कुलपति तथा अमरीकी के पूर्व राजदूत प्रो. डा. महेन्द्र सिंह थे। इस अवसर पर प्रमुख अतिथि पद से वोलते हुए उन्होंने कहा कि राजतंत्र के समय में स्थानीय दानवीर बौअन यादव, महावीर यादव तथा रामेश्वर यादव ने पांच वीघा जमीन दानकर मिडिल स्कूल की स्थापना की। वाद में माध्यमिक विद्यालय वना। इस स्कूल से सर्वोच्च न्यायालय के न्यायाधीश, सहित सैकड़ों इंजीनियर, डाक्टर तथा अन्य सरकारी सेवाओं में वरिष्ठ पदाधिकारी वने।
विशिष्ट अतिथि पद से बोलते हुए हंसपुर नगरपालिका के मेयर राम ज्ञान मंडल ने कहा कि अपने मेयर कार्यकाल में नगरपालिका में शिक्षा के विकास पर जोर दिया जा रहा है। दुसरी प्राथमिकता कृषि क्षेत्र में ऐ। इसके अलावा बाजार व्यवस्थापन, सड़क सिंचाई पर काम किया जा रहा हैं। कार्यक्रम में कृष्ण देव यादव, तेज नारायण यादव, प्रदीप यादव, लख नारायण यादव सहित कई लोगों ने विचार रखें।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *