सहकारी संस्था गरीव तथा मध्यम वर्ग परिवार के लिए संजीवनी का काम कर रही हैं।
सहकारी संस्था गरीव तथा मध्यम वर्ग परिवार के लिए संजीवनी का काम कर रही हैं। उपयुक्त बातें लोक जनशक्ति पार्टी के बिधायक सह प्रमुख सचेतक शुक्रवार को जनकपुरधाम के पंजियार भवन में जनक किशोरी बचत ऋण सहकारी संस्था लिमिटेड के 9बें बार्षिकोत्सब के अवसर पर प्रमुख अतिथि पद से वोलते हुए कहीं। उन्होंने आगे कहा कि सहकारी संस्था द्वारा कम ब्याज पर ऋण लेकर पशुपालन, मत्स्य पालन तथा लघु तथा कुट उद्योग लगाकर परिवार का भरण पोषण करते हैं। परमेश्वर साह ने कहा छोटी बचत सहकारी में जमा कर एक अच्छा रकम प्राप्त कर सकते हैं। रेखा साह की अध्यक्षता में संपन्न इस कार्यक्रम में लोसपा के सहकारी प्रमुख संजय कुमार साह, जनकपुर उद्योग बाणिज्य संघ के कोषाध्यक्ष परमेश्वर साह, लोसपा के नगर अध्यक्ष राम चंद्र पंजियार सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।


