Sun. Oct 18th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

मोलापुर नगरपालिका द्वारा 24दलित परिवार के लिए वनाया आधुनिक मकान

 

जनकपुरधाम /मिश्री लाल मधुकर । रौतहट जिला के मौलापुर पुर नगरपालिका के मर्याद पुर में 24दलित परिवारो के लिए 3करोड़ 36लाख रुपये से मेयर रिता कुमारी शाह ने निर्माण करवायी हैं। शौचालय, पानी की धारा, रसोई घर सहित अन्य सुविधाएं संपन्न इस मर्याद पुर एकीकृत दलित वस्ती का उद्घाटन मकर संक्रांति के दिन नेकपा एमाले के उप महा सचिव तथा पूर्व बिदेशी मंत्री प्रदीप ज्ञवाली ने किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि मौलापुर नगरपालिका के मेयर रिता कुमारी शाह देश की अव्वल मेयर वनी है जो मौलापुर नगरपालिका को शिक्षा, स्वास्थ्य, बाजार व्यवस्थापन सहित अन्य क्षेत्रों में अपने कार्यकाल में काम की हैं। इस अवसर पर पूर्व मंत्री तथा नेकपा एमाले स्थायी कमिटी के सदस्य प्रभु साह ने कहा कि प्रधानमंत्री ओली के कार्यकाल में नेपाल का सर्वांगीण विकास हुआ हैं। अपने अध्यक्षीय भाषण में मौलापुर के मेयर रिता कुमारी शाह ने कहा कि डोम परिवार के लिए भी शीघ्र हीआधुनिक पक्का मकान का निर्माण किया जाएगा। इस अवसर पर छात्रो को लॉपटॉप, महिला स्वास्थ्य कर्मियों को स्मार्ट फोन तथा खिलाड़ियों को खेल कूद सामग्री का भी वितरण किया गया। इस उद्घाटन समारोह में नेकपा एमाले के नेता तथा पूर्व प्रदेश सभा सांसद कुंदन कुशवाहा सहित अन्य गणमान्य लोग शामिल हुए।

यह भी पढें   डिजिटल अर्थव्यवस्था के अनुरूप कर प्रशासन को आधुनिक बनाने पर सदस्य देशों में सहमति

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com