Mon. Sep 14th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

बिरगंज आक्रोशित, मुख्य मंत्री के घर पर पत्थरबाजी, पुतला दहन

 


जनकपुरधाम /मिश्री लाल मधुकर । सोमवार को प्रदेश सभा से प्रदेश दो का नामकरण मधेश प्रदेश तथा राजधानी जनकपुरधाम में मुहर लगने के बाद सोमवार को लोसपा, जसपा, नेपाली कांग्रेस के कार्यकर्ताओं सहित जनकपुरधाम वासियों ने दीपावली मनाकर खुशी का इजहार किया।

मंगलवार को वीरगंज में वीरगंज को राजधानी वनाने के लिए सभी पार्टियों के नेता तथा कार्र्यकत्ताओं सहित वीरगंज वासी आक्रोशित हैं। जगह जगह मुख्यमंत्री मो. लाल बाबू राउत का पुतला फूंक कर विरोध प्रदर्शन किया। नेपाली कांग्रेस के युवा कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री के वीरगंज स्थिति आवास पर पत्थरबाजी किया। इस पत्थरबाजी से मुख्यमंत्री के घर की शीशा फूट गया हैं। पर्सा जिला के एस. पी. ओम प्रकाश खनाल ने पत्रकारों को जानकारी दी हैं उपद्रवियों की तलाश जारी है।

यह भी पढें   हरितालिका तीज के अवसर पर वीरगंज कारागार में खाद्यान्न एवं स्वच्छता सामग्री वितरण

इधर जनकपुरधाम में सुशील कर्ण के नेतृत्व में युवाओं ने जनक चौक पर मुख्यमंत्री मो. लाल बाबू राउत का पुतला फूंक बिरोध प्रदर्शन किया। उनका कहना है कि मधेश को २२जिला को आठ जिला में ही सिमट कर रख दिया है। मधेश प्रदेश के वदले मिथिला प्रदेश हो ऐसे कई का तर्क है कुछ लोग मिथिला, भोजपुर प्रदेश हो ऐसी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com