आज सत्ताधारी दलों की बैठक, स्थानीय चुनाव कि तिथि घोषणा की संभावना
काठमांडू, २० जनवरी । आज सत्ताधारी गठबंधन में शामील राजनीतिक दलों की बैठक होने जा रहा है । स्थानीय चुनाव की तिथि घोषणा संबंधी विषयों को लेकर यह बैठक तय हुई है । निर्वाचन आयोग ने कुछ दिन पहले ही सरकार से आग्रह किया था कि माघ प्रथम हफ्ता में ही स्थानीय चुनाव की तय किया जाए ।
निर्वाचन आयोग की यही आग्रह को मध्यनजर करते हुए गत मंगलबार भी सत्ताधारी दलों के बीच बैठक हुई थी । लेकिन मंगलबार सम्पन्न बैठक निष्कर्ष बिहीन होने के कारण बैठक पुनः आज के लिए तय है । आगामी जेष्ठ ५ गते स्थानीय तह के जनप्रतिनिधियों का समयावधि समाप्त होने जा रहा है, संविधान अनुसार भी उन लोगों की समयावधि नहीं बढाया जा सकता, इसी सत्य को मध्यनजर करते हुए सत्ताधारी दलों के बीच बैठक होने जा रहा है ।

