बुर्ज महोत्सव में सम्पूर्ण क्षति का जिम्मेवार आयोजक : खेसारीलाल यादव

माला मिश्रा बिराटनगर । मंगलवार को सुनसरी के बुर्ज गांवपालिका में आयोजित बुर्ज महोत्सव में आगजनी सहित तोड़फोड़ का सम्पूर्ण जवाबदेही आयोजक का है । जब कार्यक्रम को कोरोना का प्रकोप को देखते हुए प्रशासन द्वारा रोक लगा दी थी इसकी जानकारी मुझे क्यो नही ? झूठ बोल कर मुझे लाया गया । मेरा चार स्कार्पियो सहित सांगीतिक उपकरण जलाया गया जिसका जिम्मेवार सिर्फ आयोजक है । कार्यक्रम के दिन भी टिकट कटा है ऐसा सूचना मिल रहा है । मुझे तो यह भी मालूम नही की कार्यक्रम को ले टिकट काटे गए थे । इस बापत बिराटनगर के होटल एशियाटिक में पत्रकारों से बातचीत में शत्रुधन यादव उर्फ खेसारीलाल यादव ने कहा कि इसमें नही जानता दर्शक का दोष है न ही प्रशासन का इसका सारा दोष आयोजक कमिटी का है ।
उन्होंने नेपाल प्रशासन को लिखित रूप से 1 करोड़ 15 लाख रुपये नुकसान होने तथा इसका भरपाई आयोजक कमिटी से दिलाने का मांग किया है । कहा कार्यक्रम के दिन सुवह नौ बजे से बिराटनगर के होटल में कार्यक्रम में जाने के लिए तैयार था लेकिन नेपाल प्रशासन द्वारा रोक दिया गया। प्रशासन के ओर से कहाँ गया कि कोरोना को ले प्रशासन कार्यक्रम पर रोक लगा दिया है ऐसे में हमलोग आपका सुरक्षा नही दे पाएंगे । मेरे कई कलाकार चोटिल हुए है जिसमे महिला कलाकार भी शामिल है। यु कहे सभी कलाकार को चोट लगी है ।

