पेट्रोलियम पदार्थ में की गई मूल्य वृद्धि विरुद्ध विद्यार्थी वर्ग आन्दोलित, प्रधानमन्त्री का पुतला दहन
काठमांडू, २० जनवरी । पेट्रोलियम पदार्थ में की गई मूल्य वृद्धि विरुद्ध विद्यार्थी वर्ग आन्दोलन में उतर गए हैं । अनेरास्ववियु समर्थित विद्यार्थी गण ने आज अस्कल कैंपस के आसपास प्रदर्शन करते हुए प्रधानमन्त्री शेरबहादुर देउवा का पुतला दहन किया है । प्रदर्शन के दौरान विद्यार्थी और पुलिस कर्मचारी के विरुद्ध झडप भी हुई है । पुतला दहन से पूर्व विद्यार्थियों ने मूल्य वृद्धि वापस संबंधी मांग रखते हुए प्रदर्शन किया था ।
स्मरणीय है, नेपाल आयल निगम ने बुधबार रात से पेट्रोलियम पदार्थ में मूल्य वृद्धि की थी । नयां मूल अनुसार अब पेट्रोल प्रति लिटर १३९, डिजल और मिट्टितेल प्रतिलिटर १२२ रुपये हैं । इसीतरह आन्तरिक हवाई इन्धन का मूल्य प्रति लिटर १०६ रुपये हैं । वृद्धि की गई मूल्य वृद्धि वापस करने के विद्यार्थी नेताओं ने मांग किया है ।

