Sat. Sep 19th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

आज दिनांक:- 21 जनवरी 2022 शुक्रवार शुभसंवत् 2078

 

*नक्षत्रयोगशशिसूर्यनित्यम्,*
*तिथिवारलग्नं दिवसं नमामि।*
*आचार्यराधाकांतकृतं वै*
*करोतुपंचांगमिदं सुप्रभातम्।।*
🌺🌸🌺🌸🌺
त्यक्त्वा सुदुस्त्यजसुरेप्सितराज्यलक्ष्मीं धर्मिष्ठ आर्यवचसा यदगादरण्यम्।
मायामृगं दयितयेप्सितमन्वधाद्
वन्दे महापुरुष ते चरणारविन्दम्।।
🙏🙏🙏🙏

*आज का पंचांग:-*
*आज दिनांक:- 21 जनवरी 2022 शुक्रवार*
शुभसंवत् :-2078
शाके:-1943
उत्तरायण याम्य गोल:
ऋतु:- *शिशिर*
माह:- माघ
पक्ष:- कृष्ण
तिथि:- *तृतीया प्रातः 7:25 तक उपरांत चतुर्थी,*
नक्षत्र :- मघा प्रातः 8:42 तक उपरांत पूर्वाफाल्गुनी,
योग:- सौभाग्य दिन में 2:26 तक, उपरांत शोभन,
कारण:- भद्रा,
सूर्योदय :-प्रातः 06:40
सूर्यास्त :- संध्या 05:20
सूर्य :- *उत्तराषाढ़ नक्षत्रे मकर राशौ च सूर्य:,*
*दिवा 9:23 वादने सूर्य अभिजीत प्रवेशः।*
चंद्रमा :- *सिंह राशौ चन्द्रः*
*आज का राहूकाल*
दिन में :-10:30 बजे से 12:00 बजे तक
*अभिजीत मुहूर्त:—*
दोपहर 11:36 से 12:24 तक।
*आज अभिजीत मुहूर्त 12 बजे के बाद से मात्र 24 मिनट ही मिल रहा है।*
वैसे सभी शुभ कार्य जिसका चिरकाल तक लाभ लेना हो ऐसे प्रत्येक कार्य को अभिजीत मुहूर्त में प्रारंभ करना चाहिए यह अभिजीत मुहूर्त सभी कार्यों के लिए शुभ होता है। वहीं राहुकाल में कोई भी शुभकार्य प्रारंभ नही करना चाहिए।
*दिशाशूलः-*
आज के दिन पश्चिम दिशा की यात्रा नहीं करना चाहिए यदि यात्रा करना ज्यादा आवश्यक हो तो जौ के दानें का भक्षण और घी का चंदन लगा कर प्रस्थान करें।
*आज का पर्व त्यौहार,मुहूर्त व खास:-*
*आज प्रातः 9:23 से अभिजीत में सूर्य का प्रवेश एवं सौभाग्य सुंदरी व्रत के साथ संकष्टी श्री गणेश चतुर्थी व्रत में माता गौरी के साथ श्री गणेश पूजन एवं रात्रि 8:39 बजे चन्द्रार्घ्य देना सबके लिए हितकर रहेगा। साथ ही आज शिव पूजन, महामृत्युन्ज मंत्र का जप, अभिषेक पूजन एवं गणेश अथर्वशीर्ष, श्रीसूक्त एवं विष्णुसहस्त्रनाम का पाठ या कराना, करना सबके लिए अखंड सुख सौभाग्य आयु, आरोग्यता, विद्या बुद्धि, सन्तति सन्तान दायक एवं सबके सभी मनोकामनाओं के पूर्ति के लिए विशेष लाभकारी होगा।*

*🌹दैनिक राशिफल🌹*
*देशे ग्रामे गृहे युद्धे सेवायां व्यवहारके।*
*नामराशेः प्रधानत्वं जन्मराशिं न चिन्तयेत्।।*
*विवाहे सर्वमाङ्गल्ये यात्रायां ग्रहगोचरे।*
*जन्मराशेः प्रधानत्वं नामराशिं न चिन्तयेत।।*

*🌺आज का दैनिक राशि फल🌹*

🐏 मेष:-
आज कार्यक्षेत्र और व्यापार में स्थितियां आपके अनुकूल रहेंगी। कार्यक्षेत्र में साथियों के सहयोग से मुश्किल कार्य भी बन सकेंगे। व्यापार में अचानक लाभ के अवसर सामने आएंगे। मेहनत से किए गए कार्यों में सफलता प्राप्त होगी। व्यापारिक यात्रा पर जाने का कार्यक्रम बन सकता है। परिवार का सहयोग मिलेगा। दांपत्य जीवन में मधुरता रहेगी।

यह भी पढें   नेपाल–भारत व्यापार और पारगमन पर दो दिवसीय बैठक संपन्न, कई अहम मुद्दों पर बनी सहमति

🐂 वृष :-
आज आपका दिन मिला जुला असर देने वाला रहेगा। कर्यक्षेत्र और व्यापार में सावधानी से कार्य करें। नई योजनाओं पर कार्य आरंभ न करें। बनते हुए कार्यों में बाधाएं आ सकती हैं। मन में व्याकुलता बनी रहेगी। व्यापार में लाभ के अवसर कम ही सामने आएंगे। परिवार का सहयोग मिलेगा। दांपत्य जीवन में मधुरता रहेगी। मानसिक तनाव आपको परेशान कर सकता है।

👫 मिथुन :-
आज आपका दिन खुशनुमा रहेगा। कार्यक्षेत्र और व्यापार में वातावरण आपके अनुकूल रहेगा। साथियों का सहयोग मिलेगा। अधिकारियों का सानिध्य प्राप्त होगा। नई योजनाओं पर कार्य आरंभ कर सकते हैं। व्यापार में लाभ के अवसर सामने आएंगे। आर्थिक स्थितियों में सुधार होगा। दांपत्य जीवन में मधुरता रहेगी। संतान पक्ष से शुभ समाचार की प्राप्ति हो सकती है।

🦀 कर्क:-
आज आपका दिन उतार चढ़ाव भरा रहेगा। कार्यक्षेत्र और व्यापार में सावधानी बरतें। नई योजनाओं पर कार्य आरंभ न करें। जोखिमभरे मामलों में निर्णय फिलहाल टाल दें। बनते हुए कार्यों में बाधाएं आ सकती हैं। व्यापार में लाभ के अवसर कम ही सामने आएंगे। परिवार में प्रेम बढ़ेगा। दांपत्य जीवन में मधुरता रहेगी। मौसम के बदलाव से आपका स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है।

🐅 सिंह:-
आज आपका दिन उतार चढ़ाव भरा रहेगा। कार्यक्षेत्र और व्यापार में सावधानी बरतें। नई योजनाओं पर कार्य आरंभ न करें। जोखिमभरे मामलों में निर्णय फिलहाल टाल दें। बनते हुए कार्यों में बाधाएं आ सकती हैं। व्यापार में लाभ के अवसर कम ही सामने आएंगे। परिवार में प्रेम बढ़ेगा। दांपत्य जीवन में मधुरता रहेगी। मौसम के बदलाव से आपका स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है।

🧕 कन्या:-
आज आपका दिन उतार चढ़ाव भरा रहेगा। कार्यक्षेत्र और व्यापार में वातावरण आपके अनुकूल कम ही रहेगा। नई योजनाओं पर कार्य आरंभ न करें। विरोधी सक्रिय हो सकते हैं। विवादों की स्थिति से दूर रहें। वाणी और क्रोध पर नियंत्रण रखें। व्यापार में हानि हो सकती है। बनते हुए कार्यों में अवरोध उत्पन्न हो सकते हैं। परिवार में किसी का स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है।

यह भी पढें   रिश्तों की उम्र संपर्क से नहीं, संवाद और विश्वास से बढ़ती है : बिमल सरार्फ

⚖️ तुला :-
आज आपका दिन सामान्य रहेगा। कार्यक्षेत्र और व्यापार में वातावरण आपके अनुकूल रहेगा। नई योजनाओं पर कार्य आरंभ कर सकते हैं। व्यापार में लाभ के अवसर सामने आएंगे। उन्नति के अवसर प्राप्त हो सकते हैं। व्यय की अधिकता रहेगी। परिवार का सहयोग मिलेगा। दांपत्य जीवन में मधुरता रहेगी। पुराने मित्रों से मुलाकात संभव है।

🦂 वृश्चिक:-
आज आपका दिन उपलब्धियों भरा रहेगा। कार्यक्षेत्र और व्यापार में वातावरण आपके अनुकूल रहेगा। साथियों का सहयोग मिलेगा। अधिकारियों का सानिध्य प्राप्त होगा। कार्यक्षेत्र में उन्नति के अवसर सामने आएंगे। व्यापार में अचानक लाभ के अवसर सामने आएंगे। परिवार में खुशियों का वातावरण रहेगा। दांपत्य जीवन में मधुरता रहेगी। घर पर किसी अतिथि का आगमन हो सकता है।

🏹 धनु:-
आज आपका दिन मिला जुला असर देने वाला रहेगा। कार्यक्षेत्र और व्यापार में वातावरण आपके अनुकूल कम ही रहेगा। नई योजनाओं पर कार्य आरंभ न करें। बनते हुए कार्यों में बाधाएं आ सकती हैं। व्यापार में लाभ के अवसर कम ही सामने आएंगे। यात्रा कष्टमय हो सकती है। परिवार का सहयोग मिलेगा। दांपत्य जीवन में मधुरता रहेगी। पेट के रोग आपको परेशान कर सकते हैं।

🐊 मकर:-
आज का दिन आपके लिए व्यवस्था व प्रगति लेकर आएगा। विद्यार्थियों के लिए समय उत्तम रहेगा। शिक्षा के क्षेत्र में विशेष प्रगति होकर समाज में मान सम्मान मिलेगा। राजनीतिक व सामाजिक क्षेत्र में नए संपर्क बनेंगे, जिससे आपका जन समर्थन भी बढ़ेगा। यदि आज आप नौकरी में हैं तो अपने किसी सहयोगी से सोच समझ कर ही बात करें नहीं तो आपकी बात उनको बुरी लग सकती है। ससुराल पक्ष से भी मान सम्मान मिलता दिख रहा है। संतान के स्वास्थ्य को लेकर आज थोड़ा चिंतित हो सकते हैं।

🍯 कुम्भ:-
आज आपको धन से लेनदन के मामले में सावधानी बरतनी होगी। पारिवारिक कार्यों को निपटाने में दौड़-धूप अधिक रहेगी। आज कुछ नए लोगों से संपर्क बनेंगे, जिनसे दूरगामी फायदा मिल सकता है। आप अपनी कार्यकुशलता से दूसरों को प्रभावित करेंगे। सायंकाल के समय किसी विशेष कार्य पर जाने से मन में उत्साह रहेगा और आप जीवन साथी के लिए कोई उपहार भी खरीद सकते हैं। खर्चो की अधिकता के कारण आज आपको किसी से कर्जा भी लेना पड़ सकता है। कार्यकुशता से दूसरों को प्रभावित करेंगे। यदि आपका कुछ धन कहीं पर अटका हुआ है, तो वह आज आपको प्राप्त हो सकता है। माताजी के स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें।

यह भी पढें   महंगाई में तेज उछाल, अगस्त में मुद्रास्फीति 5.96 प्रतिशत पहुंची

🐟 मीन:-
आज का दिन आपके लिए निश्चित परिणाम लेकर आएगा। मन में भक्ति भाव का विकास होगा। व्यवसाय में आपके प्रतिद्वंदी आपका सिर दर्द बने रहेंगे। दूर रह रहे भाई बहनों से आज आपका संपर्क हो सकता है। विदेशी व्यापार कर रहे लोगों को आज कोई शुभ सूचना प्राप्त हो सकती है। रात्रि के समय आप किसी भी मांगलिक समारोह में भी सम्मिलित हो सकते हैं। आयात व निर्यात से जुड़े लोगों को आज फायदा होगा। किसी ज्ञानी व अनुभवी व्यक्ति की सलाह व आशीर्वाद से आपके बिजनेस को भरपूर लाभ होगा।

*“हे तिथि स्वामी, नक्षत्र स्वामी, योग स्वामी, दिन स्वामी आप पंचांग का पाठन करने वालों पर अपनी कृपा दृष्टि बनाये रखना।”*
*श्री गणेश के साथ श्री महाविष्णु लक्ष्मी नारायण* *आप की सुख सौभाग्य, सन्तति सन्तान, उत्तम नौकरी आजीविका, उत्तम धन संपदा, मान-सम्मान, पद-प्रतिष्ठा बनाएं!!*
*महादेव एवं भगवती अपराजिता के कृपा से आप सपरिवार स्वस्थ दीर्घायु और तेजस्वी बनें, आपकी प्रसन्नता और सभी कार्यों में सफलता सम्पूर्ण और लंबे जीवन काल तक बनी रहे, महादेव आपको सब प्रकार से रक्षा करते हुवे सभी खुशियां देते रहें।*
*आपके मनोकामना के साफल्यता लिए हमारी हार्दिक शुभकामना…*

*हरि ॐ गुरुदेव..!*
*✒✍🏻 ✒✍🏻*
*ज्योतिषाचार्य आचार्य राधाकान्त शास्त्री*
*व्हाट्सएप नं.- 9934428775*
*इस नम्बर पर वार्तालाप समय:- प्रातः 6 से 9 बजे तक एवं रात्रि 9 से 12 बजे तक।*

*🌺कार्यालय🌺*
*शुभम बिहार यज्ञ ज्योतिष आश्रम*
*रजिस्टार कालोनी , पश्चिम करगहिया रोड कालीबाग बेतिया*
*स्थायी संपर्क के लिए दूरवाणी- 7004427683*
*!!भवेत् तावत् शुभ मंगलम्!!*

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com