Sun. Sep 13th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

मधेश के विरोध मे मधेशी नेता ही : उपाध्यक्ष साह

 

OLYMPUS DIGITAL CAMERAकैलास दास , जनकपुर, भाद्र २७ गते । सदभावना पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष संजय कुमार साह ने कहा है कि मधेश के विरोध मे मधेशी नेता ही लगे है । परन्तु यह मेरा दावा है कि इस चुनाव से मधेश के सबसे बडी पार्टी सदभावना ही होगा ।

जनकपुर मे गुरुवार को क्षेत्रीय सम्मलेन को सम्बोधन करते हुए उन्होने कहा  कि धनुषा मे सदभावना के टक्कर देनेवाला कोई भी पार्टी नही है । यही कारण है कि अधिकांश मधेशी पार्टी सद्भावना के विरोध मे लगे है ।

यह भी पढें   कार में आग लगने से एक व्यक्ति की मृत्यु

उपाध्यक्ष साह ने दावा किया की धनुषा के सातों निर्वाचन क्षेत्र मे सद्भावना का वर्चस्व कायम रहेगा । उन्होने संविधानसभा के निर्वाचन के लिए कार्यकर्ताओं को घरघर मे पहुँच कर जनता की भावना को समझने के लिए निर्देशन भी दिया।
इस अवसर पर केन्द्रीय सदस्य लालकिशोर साह ने कहा कि काँग्रेस और एमाले सहित के खस शासकों ने संविधानसभा के चुनाव मे पराजित होने के डर से सद्भावना के विरोध मे आलोचना मे लगे हुए है । परन्तु उस आलोचना से सद्भावना का थोरा सा भी बाल बाका नही होगा ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com