Wed. Sep 9th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

नेपाली काँग्रेस धनुषा मे विवाद

 

chandra mohanउम्मेदवार चयन प्रकृया मे व्यक्तिवादी सोच हावी : डा.चन्द्रमोहन
कैलास दास,जनकपुर, भाद्र २८ गते । नेपाली काँग्रेस धनुषा मे उम्मेदवार चयन को लेकर अभी भी विवाद कायम ही है । शुक्रवार राष्ट्रपति डा. रामवरण यादव के पुत्र डा. चन्द्रमोहन यादव ने पत्रकार सम्मेलन कर के बताया है कि धनुषा के ७ न क्षेत्र मे उम्मेदवार चयन मे व्यक्तिवादी सोच हावी है ।

धनुषा सभापति रामसरोज यादव की ओर संकेत करते हुए उन्होने कहा कि क्षेत्रीय कार्य समिति की बैठक से प्रत्येक क्षेत्र से उम्मेदवार का नाम सिफारिस कर पठाया गया था । परन्तु जिल्ला अध्यक्ष ने केन्द्रीय परिपत्र के भावना और मर्म अनुरुप नही कर के व्यक्तिवादी प्रक्रिया अनुसार उम्मेदवार का नाम सिफारिस करके पठाया है जिससे बाध्य होकर यह पत्रकार सम्मेलन करना पडा उन्होने कहा ।

यह भी पढें   हाइड्रोपावर सुरंगों में बचाव कार्य को लेकर प्रधानमंत्री बालेन्द्र शाह ने जारी किया विवरण

उन्होने यह भी कहा कि जिल्ला कार्य समिति धनुषा की बैठक भाद्र २१ और २२ गते हुई निर्णय मे ८५ से ९० प्रतिशत सदस्यों का राय सुझाव लिया गया था । जिनमे नेपाल शिक्षक संघ, प्राध्याक संघ, प्रजातान्त्रिक कानून व्यवसाय संघ, स्वास्थ्यकर्मी संघ, नेपाल निजामति कर्मचारी युनियन, वितिय कर्मचारी संघ, नेपाल ट्रेड युनियन काँग्रेस, स्वतन्त्र विद्यार्थी युनियन सहित संस्था के प्रतिनिधियों का सल्लाह लिया गया था ।  लेकिन संस्था के अध्यक्ष ने क्षेत्रीय समिति के निर्णय विधान के धारा ९ उपधारा ३ अनुसार वा केन्द्रीय परिपत्र अनुसार करने के बाद भी जो व्यक्ति कभी विकास नही किया हो, जिनमे लोकप्रियता नही उनलोगों को प्रत्यक्ष तथा समानुपातिक मे नाम सिफारिस करने पर आपति व्यक्त किया है ।

यह भी पढें   ‘हे भगवान, मेरा सिंदूर न मिटे’ रोती-बिलखती गर्भवती इदिरा की पुकार

डा. यादव ने समावेसी करने के लिए कहा कि क्षेत्र नं. १ मे महिला का नाम सिफारिस होना चाहिए, क्षेत्र नं. २ मे समानुपातिक मे ज्यादा नाम सिफारिस किया गया है । क्षेत्र नं. ४ मे कुछ नाम छुटा हुआ है जिसे सिफारिस करना अनिवार्य है । तथा क्षेत्र नं. ५ मे प्रत्यक्ष तरफ से डा.चन्द्र मोहन यादव, सन्तोष कुमार यादव तथा समानुपातिक तरफ मोहन कुमार सिंह माथेमा, श्रीमती तुलसा आचार्य, नवल किशोर यादव, उतिम प्रसाद मण्डल, चुन्नीशरण यादव, राजेन्द्र यादव सिफारिस किया जाए । उसी तरह क्षेत्र नं. ६ से प्रत्यक्ष तरफ से हरिनारायण यादव, प्रेम किशोर साह, श्याम नारायण यादव और समानुपातिक तरफ से रामबली, मनहरी श्रेष्ठ, श्याम सुन्दर यादव, श्रीमती कमला देवी महतो और डा. मुन्द्रीका प्रसाद पटेल का नाम सिफारिस किया जाए ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com