हार की डर से सत्ताधारी गठवंधन चुनाव कराने से कतरा रहे हैं : प्रभु साह

जनकपुरधाम /मिश्री लाल मधुकर । हार की डार सत्ताधारी गठवंधन स्थानीय चुनाव कराने से कतरा रहे हैं। उपयुक्त बातें शुक्रवार को चंद्रनिगाहपुर में आयोजित एमाले के कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए नेकपा एमाले के स्थायी सदस्य तथा पूर्व मंत्री प्रभु साह ने कहीं। आगे उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय सभा में एमाले एक सीट जीती तो हम सन्यास ले लेंगे। ऐसे अभिव्यक्ति देने बाले माधव नेपाल को सन्यास ले लेंगे। अब वे अपने पद से इस्तीफा दें। प्रभु साह ने कहा कि नेकपा एमाले के अध्यक्ष तथा पूर्व प्रधानमंत्री ओली के समय नेपाल का सर्वांगीण विकास हुआ हैं। पड़ोसी राष्ट्रों से संबंध वेहतर हुआ है। उन्होंने कहा कि आगामी चुनावों में नेकपा एमाले सत्ता प्राप्त करेंगी। एमाले पार्टी चाहती है कि चुनाव समय पर हो। बैठक के दौरान बड़ी संख्या में एमाले के कार्यकर्ता उपस्थित थे।

