Sat. Sep 19th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

मधेश प्रदेश के गृह मंत्री की पुत्री की शादी में जुटे नेपाल की चर्चित हस्तियां

 


जनकपुरधाम /मिश्री लाल मधुकर । मधेश प्रदेश के गृह तथा संचार मंत्री भरत साह की पुत्री की शादी में नेपाल के सभी राजनीति पार्टियों के चर्चित हस्तियाँ उपस्थित होकर वर वधू को आशीर्वाद दिए। मधेश प्रदेश के मुख्यमंत्री मो. लाल बाबू राउत, गवर्नर हरि शंकर मिश्र, भौतिक पूर्वाधार मंत्री राम सरोज यादव, वित्त मंत्री शैलेन्द्र साह, लोकतांत्रिक समाजवादी पार्टी के सचेतक परमेश्वर साह, जनता समाजवादी पार्टी के सांसद सह पार्टी के सचेतक प्रमोद साह, पूर्व मंत्री तथा लोकतांत्रिक समाजवादी पार्टी के बरिष्ठ नेता अरविंद कुमार साह लोकतांत्रिक समाजवादी पार्टी के सहकारी प्रमुख संजय कुमार साह सहित कई मंत्री, विधायक तथा मेयर, उप मेयर शादी में शरीक हुए।

यह भी पढें   जनकपुरधाम में धूमधाम से मनाया गयाबलभद्र जयंती

शादी में उपस्थित सभी पार्टियों के नेता देश के समसामयिक राजनीति में मसहूल दिखे। यहां उल्लेखनीय है कि मधेश प्रदेश के गृह तथा संचार मंत्री भरत साह तथा सांसद दिल कुमारी साह की पुत्री मेघा की शादी रौतहट जिला के राजदेवी नगरपालिका के वसतपुर निवासी राम प्रसाद साह तथा गीता देवी साह के पुत्र ई. रोमन साह के साथ वर्दीवास में गुरुवार की रात संपन्न हुयी। हालांकि शादी की सभी रस्म उनके पैतृक गांव. फूलकाहा में संपन्न हुयी। शादी में कोविड नियमों का पालन किया गया।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com