दुल्हन लेकर वापस हो रही जीप दुर्घटना, ६ लोगों की मृत्यु
काठमांडू, ५ फरवरी । प्युठान जिला गौमुख गांवपालिका स्थित ओखरपाटा में एक जीप दुर्घटना हो गई है । दुर्घटना में ६ लोगों की मृत्यु हुई है और दुल्हा के साथ ७ घायल हो गए हैं । प्राप्त सूचना अनुसार ग१ज ५०९२ नम्बर की जीप नौबहिनी गांवपालिका लुङ से दुल्हन लेकर गौमुखी गांवपालिका लिवाङ की ओर जा रही थी । घटना आज सुबह ३ बजे की है । जीप सडक से १५० मीटर नीचे खाई में गिर गई है ।
प्युठान पुलिस ने कहा है कि घटनास्थल जिला सदरमुकाम से अधिक दूरी पर है । इसीलिए घटना संबंधी पूर्ण विवरण प्राप्त नहीं है । घायलों में से अधिकांश की अवस्था गम्भीर है, उन लोगों को जिला अस्पताल की ओर ले जा रहा है ।

