हंसपुर नगरपालिका के मेयर ने गरीब तथा असहाय के बीच कंबल बितरण किया
जनकपुरधाम /मिश्री लाल मधुकर । हंसपुर नगरपालिका के मेयर राम ज्ञान मंडल ने शनिवार को सोनगामा गांव में सौ से अधिक गरीब तथा असहाय लोगो के बीच कंबल बितरण किए। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि हंसपुर नगरपालिका द्वारा स्वास्थ्य, शिक्षा, खेलकूद, बाजार व्यवस्थापन सहित अन्य सामाजिक काम किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि नगरपालिका के प्रत्येक बार्ड में बिकास कार्य किया जा रहा है किसी भी बार्ड के साथ भेदभाव नहीं किया जा रहा है।



