Mon. Oct 5th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

प्रधानमन्त्रीद्वारा महिला भलिबल खेलाडी नगद राशी की साथ सम्मानित

 

नेपालगन्ज/ (बाँके) पवन जायसवाल ।प्रधानमन्त्री निवास बालुवाटार में आयोजित सम्मान कार्यक्रम में प्रधानमन्त्री शेरबहादुर देउवा और युवा तथा खेलकुद मन्त्री महेश्वरगंज गहतराज (अथक) ने “बंगबन्धु एशियन सेन्ट्रल जोन महिला भलिबल च्यालेञ्ज कप” विजेता महिला भलिबल टोली के खेलाडी, प्रशिक्षक और व्यवस्थापक को सम्मान किया है ।

बीता पुष महीने के ६ गते से १६ गते बंगलादेश की राजधानी ढाका में सञ्चालन हुआ  प्रतियोगिता में नेपाली महिला टोली ने उपाधि जीता था । नेपाल ने उपाधि जीतने के तुरुन्त ही युवा तथा खेलकुद मन्त्री महेश्वरगंज गहतराज अथक ने नगद पुरस्कार की घोषणा किये थे । मन्त्री महेश्वरगंज गहतराज अथक की पहल में पौष १४ गते बैठी मन्त्रीपरिषद की बैठक ने उपाधि बिजेता टीम के १२ खेलाडियों का प्रति व्यक्तियों को ५÷५ लाख, २ लोग प्रशिक्षक को ३–३ लाख रुपैया और १ अफिसियल को २ लाख रुपैया नगद सहित पुरस्कृत करने की निर्णय किया गया था ।

यह भी पढें   प्रधानमंत्री की ओर से कोई तुच्छ टिप्पणी नहीं हुई है –सस्मित पोखरेल

उसी निर्णय को कार्यान्वयन करते हुये सरकार माघ २१ गते शुक्रवार को खेलाडी, प्रशिक्षक तथा ब्यवस्थापक को प्रमाण– पत्र तथा नगद पुरस्कार से सम्मान किया गया है । सम्मानित हुये खेलाडियो में अरुणा शाही ९कप्तान ०, मनिषाकुमारी चौधरी, कामना विष्ट, लक्ष्मी चन्द, उषा भण्डारी, प्रतिमा माली, सलिना श्रेष्ठ, सरस्वती चौधरी, सुनिता खड्का, सफिया पुन, कृपा अधिकारी और शान्ति कुमारी थारु रही है । इसी तरह प्रमुख प्रशिक्षक जगदीश प्रसाद भट्ट और प्रशिक्षक भरत यादव तथा व्यवस्थापक ज्योति केसी को भी सम्मान किया गया है ।

यह भी पढें   एभरेस्ट बैंक लिमिटेड और नई दिल्ली स्थित मेदांता अस्पताल के साथ समझौता

इसी तरह “विश्व नं. १” प्रिन्स सम्मानित नेपाली युवा ब्याडमिन्टन खेलाडी प्रिन्स दाहाल भी शुक्रवार ही प्रधानमन्त्री निवास बालुवाटार में आयोजित विशेष कार्यक्रम में सम्मानित हुये है । विश्व ब्याडमिन्टन महासंघ (बीडब्लुएफ) के विश्व वरीयता की जुनियर तर्फ शीर्ष स्थान में  इतिहास रचनेवाले प्रिन्स दाहाल को प्रधानमन्त्री शेरबहादुर देउवा ने सम्मान किया है । युवा तथा खेलकुद मन्त्री महेश्वरगंज गहतराज(अथक) की उपस्थिति में आयोजित सम्मान कार्यक्रम में प्रिन्स दाहाल को सम्मान–पत्र प्रदान किया गया । ब्याडमिन्टन के विश्व वरीयता के शीर्ष स्थान में पहँचनेवाले प्रिन्स दाहाल प्रथम नेपाली खेलाडी रहें है ।

यह भी पढें   कविता खान मेमोरियल इंटर स्कूल क्विज प्रतियोगिता समारोह पूर्वक सम्पन्न

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com