Mon. Jun 29th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

कपिलवस्तु कृष्णनगर नगरपालिका के मेयर साह नेपाली कांग्रेस में प्रवेश

 

कपिलवस्तु, ५ फरवरी । कपिलवस्तु जिला कृष्णनगर नगरपालिका के मेयर रजतप्रताप साह नेपाली कांग्रेस में प्रवेश किए हैं । वि.सं. २०७४ साल में सम्पन्न स्थानीय चुनाव में साह स्वतन्त्र उम्मेदवार के रुप में नगर प्रमुख में निर्वाचित हुए थे । वैसे तो साह लम्बे समय से जिला में स्वतन्त्र नागरिक के रुप में राजनीति में सक्रिय व्यक्तित्व हैं ।
इससे पहले उन्होंने नेकपा माओवादी केन्द्र के अध्यक्ष पुष्पकमल दाहाल प्रचण्ड के साथ भेटवार्ता किया था । उस समय चर्चा हुई थी कि साह माओवादी में प्रवेश कर रहे हैं । लेकिन शनिबार बहादुरगंज में आयोजित एक विशेष कार्यक्रम मार्फत साह नेपाली कांग्रेस में प्रवेश किए हैं । साह को नेपाली कांग्रेस लुम्बिनी प्रदेश सभापति अमरसिंह पुन, महामन्त्री सुरेन्द्रराज आचार्य, कपिलवस्तु क्षेत्र नं. ३ के कांग्रेस सांसद् अभिषेक प्रस्ताव साह ने पार्टी में स्वागत किया है ।
साह के साथ कृष्णनगर के ३ वडा अध्यक्ष भी नेपाली कांग्रेस में प्रवेश किए है । नेपाली कांग्रेस कपिलवस्तु ने दावा किया है कि अन्य दलों में आवद्ध सयों की संख्या में राजनीतिक कार्यकर्ता इसी कार्यक्रम मार्फत नेपाली कांग्रेस में प्रवेश किया है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *