Thu. Jun 25th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

ऊपरी मुस्ताङ का तापमान माइनस १५ डिग्री

 
मुस्ताङ, फाईल तस्वीर

मुस्ताङ, ५ फरवरी । बिगत कुछ दिनों से देशव्यापी जारी बारिश और हिमपात के कारण जनजीवन प्रभावित है । ऐसे ही क्रम में हिमाली जिला मुस्ताङ में भारी मात्रा में हिमपात हुआ है । प्राप्त सूचना अनुसार हिमपात के कारण ऊपरी मुस्ताङ का तापमान माइनस १५ डिग्री है ।
हिमपात के ही कारण मुस्ताङ तथा म्याग्दी जिला के अधिकांश ग्रामिण क्षेत्र में यातायात सेवा पूर्ण रुप में बंद हो गया है । राष्ट्रीय राजमार्ग से जोड़नेवाले बेनी–जोमसोम सडकखंड पूर्ण रुप में बंद हो गया है । सडक सम्पूर्ण रुप में बर्फ से भर जाने के कारण आन्तरिक तथा बाह्य यातायात सेवा सम्पूर्ण रुप में बंद हो गया है । म्याग्दी जिला के प्रमुख जिला अधिकारी नेत्रप्रसाद शर्मा का कहना है कि एक्जाभेटर परिचालन कर सड़क खुलाने का प्रयास हो रहा है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *