Mon. Jun 29th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

किसानों की समस्या सम्बोधन के लिए मधेश सरकार द्वारा उच्चस्तरीय समिति गठन

 
विजय यादव, फाईल तस्वीर

जनकपुरधाम, ५ फरवरी । किसानों की समस्या सम्बोधन के लिए मधेश प्रदेश सरकार ने एक उच्चस्तरीय समिति गठन किया है । आज शनिबार सम्पन्न प्रदेश मन्त्रिपरिषद् बैठक ने भूमि, व्यवस्था, कृषि तथा शहकारी मन्त्री विजय यादव की संयोजकत्व में समिति निर्माण किया है ।
समिति में अर्थ मन्त्री शैलेन्द्र साह, आन्तरिक मामिला तथा संचार मन्त्री भरत साह, उद्योग, पर्यटन, वन तथा वातावरण मन्त्री शत्रुधन महतो, खानेपानी तथा ऊर्जा मन्त्री ओमप्रकाश शर्मा सदस्य हैं । सरकार के प्रवक्ता तथा अर्थ मन्त्री साह के अनुसार किसानों की समस्या पहचान कर समाधान संबंधी रिपोर्ट तैयार करने की जिम्मेदारी समिति को दी गई है । उन्होंने कहा कि प्राप्त रिपोर्ट के आधार पर प्रदेश सरकार अपना काम आगे बढ़ाएगी ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *