Sun. May 3rd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

बाँके मे बेतहनी गाविस का बाल क्लब संञ्जाल का ५ वाँ साधारण सभा

 

nepalgunjनेपालगन्ज,(बाँके) पवन जायसवाल, असोज ६ गते ।
बाँके जिला के बेतहनी गाविस का बाल क्लब संञ्जाल का ५ वाँ साधारण सभा गाबिस अध्यक्ष बलदेव तिवारी के प्रमुख आतिथ्य में असोज ३ गते को सम्पन्न हुआ ।
सभा प्लान नेपाल बेताहनी के विकास संयोजक प्रेम के.सी. के सभापतित्व में सम्पन्न हुआ था कार्यक्रम में कलब से आवद्ध लोग एवं बालबालिकाओं की सहभागिता रही थी । कार्यक्रम में क्लब के पूर्व अध्यक्ष नीरज जायसवाल आर्थिक प्रतिवेदन प्रस्तुत किया था, प्रमुख अतिथि तिवारी, सभाध्यक्ष प्रेम के.सी. लगायत लोगों ने साधारण सभा पर अपना– अपना विचार ब्यक्त किया था ।
ससाधारण सभा ने नया कार्य समिति का चयन भी विन्दु जयसवाल के अध्यक्षता में किया । कार्यसमिति के उपाध्यक्ष में गायत्री बर्मा, सचिव में सुशील चौहान, कोषाध्यक्ष में दिपक कैराती, सह–सचिव में रीना यादव को चयन किया है ।
इसी तरह कार्य समिति के सदस्यों में सुनीता कुमारी यादव, राजु हरिजन, अस्मिता यादव और कैराती  रही है । इसी तरह क्लब सल्लाहकारों में गाबिस सचिव एवं अध्यक्ष बलदेव तिवारी,  नीरन जायसवाल, लीलावती यादव रही है और सहजकर्ता रमेश यादव का भी कार्यक्रम में सहभागिता रही थी पूर्व अध्यक्ष तथा सल्लाहकार नीरज जायसवाल ने बताया ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *