Mon. Jul 6th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

आज का पंचांग:- आज दिनांक 6 फरवरी 2022 रविवार शुभसंवत् 2078

 

*नक्षत्रयोगशशिसूर्यनित्यम्,*
*तिथिवारलग्नं दिवसं नमामि।*
*आचार्यराधाकांतकृतं वै*
*करोतुपंचांगमिदं सुप्रभातम्।।*
🌺🌺🌺🌺🌺
*ॐ ऐहि सूर्य सहस्त्रांशों तेजो राशे जगत्पते।*
*अनुकंपय भक्त्या, गृहाणार्घय दिवाकर:।।*
*ॐ ह्रीं घृणिः सूर्य आदित्यः क्लीं ॐ।।*
*ॐ ह्रीं ह्रीं सूर्याय नमः।।*
*ॐ घृणि सूर्याय नम:।।*
🙏🙏🙏🙏

*आज का पंचांग:-* *आज दिनांक:- 6 फरवरी 2022 रविवार*
शुभसंवत् :-2078
शाके:-1943
*उत्तरायण* याम्यगोल:
ऋतु:- *शिशिर*
माह:- माघ
पक्ष:- शुक्ल
तिथि:- *पंचमी प्रातः 6:43 तक उपरांत षष्ठी*,
नक्षत्र :- रेवती रात्री 7:57 तक उपरांत अश्विनी,
योग:- साध्य रात्रि 7:47 तक उपरांत शुभ,
करण:- वालव,
सूर्योदय :-प्रातः 06:31
सूर्यास्त :- संध्या 05:29
सूर्य :- *सायं 5:56 यावत श्रवण नक्षत्रे, उपरांत धनिष्ठा नक्षत्रे मकर राशौ च रवि,*
चंद्रमा :- *रात्रौ 7:57 यावत मीन राशौ उपरांत मेष राशौ च चंद्रः*
*आज का राहूकाल*
सायं 4:30 बजे से 6:00 बजे तक
*अभिजीत मुहूर्त:-*
दोपहर 11:34 से 12:27 तक।
भारतीय ज्योतिष के अनुसार
कोई भी नया और शुभ कार्य जिस कार्य से चिरकाल तक लाभ लेना हो ऐसे प्रत्येक कार्य को अभिजीत मुहूर्त में प्रारंभ करना चाहिए यह अभिजीत मुहूर्त सभी कार्यों के लिए शुभ होता है। वहीं राहुकाल में कोई भी शुभकार्य प्रारंभ नही करना चाहिए।
*दिशाशूलः-*
आज के दिन पश्चिम दिशा की यात्रा नहीं करना चाहिए यदि यात्रा करना ज्यादा आवश्यक हो तो पान या घी खा कर प्रस्थान करें।
*तिथि का महत्वः-*
*आज का पर्व त्यौहार,मुहूर्त व खास:-*
*आज माघी रविवार व्रत सूर्य उपासना, एवं शिव पूजन अभिषेक के साथ साथ महामृत्युन्जय जप सबके लिए विशेष लाभकारी होगा। आज भगवान भास्कर का व्रत पूजन आदित्यहृदय स्तोत्र का पाठ एवं श्री विष्णु भगवान का व्रत पूजन एवं गणेश अथर्वशीर्ष, अपराजिता स्तोत्र का पाठ उत्तम आयु आरोग्यता दायक सर्व सिद्धि एवं अखण्ड सुख सौभाग्य दायक परम कल्याणकारी होगा।*

*🌹दैनिक राशिफल🌹*
*देशे ग्रामे गृहे युद्धे सेवायां व्यवहारके।*
*नामराशेः प्रधानत्वं जन्मराशिं न चिन्तयेत्।।*
*विवाहे सर्वमाङ्गल्ये यात्रायां ग्रहगोचरे।*
*जन्मराशेः प्रधानत्वं नामराशिं न चिन्तयेत।।*

*🌺आज का दैनिक राशि :-🌺*

🐏 मेष- आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहने वाला है। व्यवहार में नरमी रहने से आज किसी से भी आसानी से कार्य निकाल लेंगे। कार्यक्षेत्र पर आज लाभ के कई सौदे मिलेंगे लेकिन मनमौजी स्वभाव के कारण इनसे पूरा लाभ नही उठा सकेंगे। परिवार के सदस्य आपके ऊपर ज्यादा विश्वास करेंगे लेकिन काम के समय आनाकानी करने पर मन दुखी होगा। सायंकाल के समय मित्रों के साथ कहीं घूमने का प्लान बना सकते हैं। भाग्य 84 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।

यह भी पढें   सात प्रमुख विश्वविद्यालयों में नए उपकुलपति नियुक्त

🐂 वृषभ:
कार्य-व्यवसाय में आज बीते कल की तुलना में कम परिश्रम करेंगे फिर भी लाभ की आशा ज्यादा लगाएंगे। व्यापारियों को लाभ के लिए अधिक मेहनत करनी पड़ेगी और नई योजनाओं पर कार्य करना होगा। बड़े अधिकारी से अनबन नुकसानदायक रहेगी, क्रोध पर नियंत्रण बनाए रखें। सरकारी नौकरी करने वाले अपना कार्य सही से करें अन्यथा मुसीबत में फंस सकते हैं। सायंकाल के समय सामाजिक संबंध से लाभ होगा और नई योजनाओं की तरफ ध्यान देंगे। भाग्य 82 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।

👫 मिथुन:
सुबह से ही आज छुटपुट लाभ होता रहेगा लेकिन इसे बरकरार रखने के लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी। शत्रु आपकी छवि को नुकसान पहुंचाने की कोशिश करेंगे लेकिन असफल हो सकते हैं। पिता के सहयोग से पारिवारिक बिजनस के कुछ मुद्दे हल हो जाएंगे। सभी से व्यवहार बना कर रखें, घर मे कोई अशुभ समाचार के मिलने के कारण मन उदास हो सकता है। सायंकाल के समय मित्रों और परिजनों का साथ साहस देगा। भाग्य 84 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।

🦀 कर्क:
आज का द‍िन आर्थिक उन्नति के योग बना रहा है। भाइयों के सहयोग से रुके हुए कार्य आसानी से पूरे हो जाएंगे। कार्य-व्यवसाय में पहले से तय आय निश्चित होगी, इसके अतिरिक्त जोखिम वाले कार्य शेयर-लॉटरी आदि से अकस्मात लाभ की संभावना बन रही है। गृहस्थी में जिस बात को छुपाने के प्रयास करेंगे, वही तकरार का कारण बन सकती है। भीड़ वाली जगहों पर जाने से बचें। सायंकाल के समय सामाजिक क्षेत्र में मेल-जोल बढ़ाने में कामयाब होंगे। भाग्य 86 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।

🐅 सिंह:
आज आपका मन संतोषी रहने पर भी अन्य लोगों से स्वयं की तुलना करने पर बेचैन हो सकता है। धन की आमद कम और खर्च अधिक रहने के कारण आर्थिक संतुलन बिगड़ सकता है। कार्यक्षेत्र में विरोधियों की आलोचना की तरफ ध्यान न देकर अपना काम करते रहें, सफलता आपके कदम चूमेगी। शत्रुजनित षड़यंत्र से बचने का प्रयास करें और किसी अनजान व्यक्ति से आज लेनदेन न करें। सायंकाल के समय सामाजिक उत्तरदायित्व ढ़ेगा। भाग्य 85 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।

यह भी पढें   पूर्व सचिव किशोर थापा बने त्रिभुवन विश्वविद्यालय सेवा आयोग के अध्यक्ष

🧕 कन्या:
आज का दिन शुभ फलदायक रहने पर भी आप इसका पूर्ण लाभ नही उठा पाएंगे। कार्य-व्यवसाय में लाभ के अवसर मिलेंगे लेकिन अनुभव की कमी के कारण हाथ से निकलने की आशंका बन रही है। विपरीत परिस्थिति उत्पन्न होने पर क्रोध पर काबू रखें। लव लाइफ में मधुरता बनी रहेगी। घर के बुजुर्ग की मदद से गृहस्थ की समस्या सुलझ जाएगी और राजकीय मदद भी मिलेगी। सायंकाल के समय अचानक लाभ होने के योग बन रहे हैं। भाग्य 86 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।

⚖️ तुला:
आज किसी ना किसी कारण से मानसिक संताप हो सकता है। पूर्व में की किसी गलती का पश्चाताप होगा लेकिन परिस्थिति को सुधारकर दवाब भी खत्म होगा। सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों का पूरी तरह पालन करें और भीड़ वाली जगहों पर जाने से बचें। कार्य-व्यवसाय की स्थिति भी अच्छी रहेगी लेकिन कर्मचारी छोटे-छोटे काम के लिए भी आपके ऊपर आश्रित रहेंगे। संतान की समस्याओं के समायोचित समाधान न मिलने से मानसिक अशांति हो सकती है। भाग्य 84 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।

🦂 वृश्चिक:
आज का दिन सार्वजनिक क्षेत्र से सम्मान दिलाएगा। दिन के आरंभ में किसी की बेतुकी बात को लेकर क्रोध कर सकते हैं लेकिन कुछ देर बाद सब सही हो जाएगा। सरकारी योजना का पूरा लाभ उठाएंगे। धन लाभ होगा लेकिन व्यर्थ के खर्च भी होंगे। माता अथवा घर की महिलाओं की सेहत नरम रहने के कारण वातावरण अस्त व्यस्त रहेगा। उधारी के लेन-देन से बचें वरना आगे आर्थिक समस्या गहरा सकती है। सायंकाल के समय निराशाजनक विचारों से बचें। भाग्य 85 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।

🏹 धनु:
छात्रों को नया ज्ञान और अनुभव प्राप्त होगा। व्यापारिक यात्रा का योग बन रहा है। प्रियजनों की मदद से रुका धन प्राप्त होगा। व्यापार में रोजमर्रा के कामों में कोताही न बरतें अन्यथा जिस कार्य से लाभ की उम्मीद लागए बैठे हैं, उसके टलने से मन निराश हो सकता है। कार्य-व्यवसाय में आज दिनचर्या संभावनाओं पर केंद्रित रहेगी, लाभ के कई अवसर निकट आते-आते निरस्त होंगे। फिर भी किसी ना किसी का सहयोग मिलने से धन लाभ हो ही जाएगा। भाग्य 86 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।

🐊 मकर:
आज का दिन आपको सामाजिक क्षेत्र से मान-सम्मान दिलाएगा। परोपकार वाले कार्यों में रुचि लेंगे और धार्मिक क्षेत्र में दान-पुण्य करने के अवसर मिलेंगे। कार्यक्षेत्र में वरिष्ठ अधिकारियों से अनबन न हो, इस बात का ध्यान रखें और अपना कार्य सही से पूरा करें। दोपहर बाद अतिथियों के अचानक आगमन से व्यय भार बढ़ेगा। दाम्पत्य जीवन में सरसता बनी रहेगी और पराक्रम वृद्धि से शत्रुओं का मनोबल टूटेगा। सायंकाल के समय आपका विश्वास धर्म एवं आध्यात्म में बढ़ेगा। भाग्य 85 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।

यह भी पढें   डोल्पा में भूस्खलन के कारण आई बाढ़....एक महिला की मृत्यु, छह घायल

🍯 कुंभ:
ठाठ-बाट की जीवनशैली रहने पर समाज मे आपकी पहचान धनी जैसी बनेगी। कार्यक्षेत्र में आज समय कम देंगे फिर भी अल्प समय मे दिन भर की पूर्ति हो जाएगी। पिता के मार्गदर्शन हर क्षेत्र में लाभप्रद रहने वाला है और भाई-बहनों का सहयोग मिलने से मन प्रसन्न होगा। भीड़भाड़ वाली जगहों पर जाने से बचें और सुरक्षा के साथ घर से निकलें। सायंकाल के समय भूमि खरीदने का सुखद संयोग बन सकता है और घर-गृहस्थी के उपयोग की प्रिय वस्तु खरीदी जा सकती है। भाग्य 84 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।

🐟 मीन:
कारोबार में लाभ के कई अवसर मिलेंगे लेकिन मनोरंजन में रुचि होने पर ज्यादा ध्यान नही देंगे। समाज में किसी खास उपलब्धि से आपका मन प्रसन्न रहेगा। लंबी दूरी की यात्रा के प्रसंग बनेंगे लेकिन किसी कारण स्थगित करने पड़ सकती है, अगर करनी भी पड़े तो सामान और सेहत का अधिक ध्यान रखें। किसी कंपटीशन की तैयारी कर रहे छात्रों को शुभ समाचार मिलेगा। सायंकाल का समय संतान से जुड़ी समस्याओं केा हल करने में व्यतीत होगा। भाग्य 85 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।
*“हे तिथि स्वामी, दिन स्वामी, योग स्वामी, नक्षत्र स्वामी आप पंचांग का पाठन करने वालों पर अपनी कृपा दृष्टि बनाये रखना।”*
*आप सबके सभी मनोकामना पूर्णता और सर्व साफल्यता लिए महादेव से हमारी नित्य विशेष प्रार्थना, और आपके सुखी जीवन की हार्दिक शुभकामना…*

*हरि ॐ गुरुदेव..!*
*✒✍🏻 ✒✍🏻*
*ज्योतिषाचार्य आचार्य राधाकान्त शास्त्री*
*🌺कार्यालय🌺*
*शुभम बिहार यज्ञ ज्योतिष आश्रम*
*रजिस्टार कालोनी , पश्चिम करगहिया रोड कालीबाग बेतिया*
*आवश्यक संपर्क एवं व्हाट्सएप नं.- 9934428775*
*9431093636*
*विशेष संपर्क एवं आवश्यक वार्तालाप हेतु संपर्क समय:- प्रातः 6 से 9 बजे तक एवं रात्रि 9 से 12 बजे तक!*
*!! भवेत् तावत् शुभ मंगलम् !!*

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *