Fri. Apr 24th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

कांग्रेस प्रवक्ता में डा. महत, पार्टी के भीतर ही असंनुष्टी

 
डा. प्रकाशशरण महत, फाईल तस्वीर

काठमांडू, ८ फरवरी । नेपाली कांग्रेस के नेता डा. प्रकाशशरण महत पार्टी प्रवक्ता में मनोनित हो गए हैं । पार्टी सभापति शेरबहादुर देउवा ने सोमबार डा. महत को मनोनित किया है । पार्टी विधान अनुसार प्रवक्ता नियुक्त करना, पार्टी सभापति की अधिकार है । लेकिन डा. महत को पार्टी प्रवक्ता बनाने से कांग्रेस के भीतर ही असंतुष्टियां दिखाई दी है ।
असन्तुष्ट नेताओं का कहना है कि पार्टी महाधिवेशन में महामन्त्री पद में उम्मीदवार रहे डा. महत को पार्टी प्रवक्ता में नियुक्त करना महाधिवेशन के म्यान्डेट विपरित है । गत मार्गशीर्ष में सम्पन्न पार्टी की १४वें महाधिवेशन में डा. महत देउवा पैनल से ही महामन्त्री पद के दावेदार थे । लेकिन महत को पराजित होना पड़ा था ।
पार्टी प्रवक्ता भी कांग्रेस पदाधिकारी के रुप में माने जाते हैं । साथ में संसदीय बोर्ड जैसे महत्वपूर्ण स्थान में प्रवक्ता की निर्णायक भूमिका रहती है । इसीलिए डा. महत का मनोनयन को लेकर कांग्रेस के भीतर काफी असंतुष्टियां दिखाई दी है । असंतुष्ट कांग्रेसीजनों का कहना है कि कम से कम निर्वाचित किसी पदाधिकारी तथा केन्द्रीय सदस्य को पार्टी प्रवक्ता की जिम्मेदारी देनी चाहिए थी ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *