Thu. Sep 3rd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

माओवादी केन्द्र की बैठक अनिश्चित समय के लिए स्थागित

 

काठमांडू, १० फरवरी । पूर्व घोषित माओवादी केन्द्र केन्द्रीय समिति बैठक अनिश्चित समय के लिए स्थगित किया गया है । पूर्वघोषित तिथि अनुसार बैठक कल माघ २८ गते से शुरु होना चाहिए था । लेकिन उससे एक दिन पहले आज एक सूचना जारी करते हूए बैठक स्थागित कर दिया गया है ।
माओवादी केन्द्रीय कार्यालय के मुख्य सचिव श्रीराम ढकाल के अनुसार बैठक माघ २८ और २९ गते के लिए तय था और बैठक से केन्द्रीय समिति, केन्द्रीय पदाधिकारी, स्थायी और पोलिटव्युरो कमिटी को पूर्णता देने की बात हुई थी । प्राप्त सूचना अनुसार पार्टी पदाधिकारी के लिए दावेदारी करनेवाले नेताओं की संख्या अधिक है, लेकिन सिट सिमित होने के कारण इस विषय को लेकर पार्टी अध्यक्ष तनाव में हैं ।
माओवादी विधान अनुसार पार्टी में १ अध्यक्ष, १ वरिष्ठ उपाध्यक्ष, ६ उपाध्यक्ष, १ महाचिव, २ उपमहासचिव, ३ सचिव, १ कोषाध्यक्ष के साथ १५ सदस्यीय पदाधिकारी चयन करना है । बताया गया है कि पदाधिकारी में अपेक्षा करनेवाले नेताओं के बीच सन्तुलन कायम न होने के कारण तत्काल के लिए बैठक स्थगित कर दिया गया है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com