मधेशवादी पार्टी विदेशी शक्ति से निर्मित है, जो मधेशी जनता की अधिकार के लिए नहीं हैः प्रचण्ड

रुपन्देही, १० फरवरी । नेकपा माओवादी केन्द्र के अध्यक्ष तथा पूर्व प्रधानमन्त्री पुष्पकमल दाहाल प्रचण्ड ने दावा किया है कि मधेशवादी पार्टी विदेशी शक्ति द्वारा निर्मित है, जो मधेशी जनता की अधिकार के लिए स्थापित पार्टी नहीं है । आज बिहिबार रुपन्देही जिला सम्मरीमाई गांवपालिका में आयोजित पार्टी प्रवेश कार्यक्रम को सम्बोधन करते हुए अध्यक्ष प्रचण्ड ने ऐसा दावा किया है । उनका मानना है कि मधेशवादी पार्टी निर्माण के लिए मधेश में कई हत्याकाण्ड रची गई है ।
कार्यक्रम को सम्बोधन करते हुए अध्यक्ष प्रचण्ड ने कहा– ‘मधेशी जनता की अधिकार को स्थापित करनेवाली पार्टी माओवादी है, शान्ति सम्झौता के बाद यही सत्य मधेश में प्रचार हो रहा था, अन्तर्राष्ट्रीय जगत में भी मधेश माओवादी मय हो रहा है, ऐसा सन्देश प्रवाह हो रहा था । लेकिन इसको रोकने के लिए रुपन्देही और कपिलवस्तु आदि क्षेत्र में भयानक हत्याकाण्ड रचा गया । उसी क्रम में विदेशी शक्ति द्वारा मधेशवादी पार्टी निर्माण हुई है ।’ उन्होंने यह भी दावा किया है कि विदेशी डिजाइन में ही पार्टी निर्माण कर हत्याकाण्ड मचानेवाले मधेश के मसिहा के रुप में जाने जाते हैं ।

