Wed. Jun 17th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

निरंकुश राजतंत्र तथा सामंतवादी को समाप्त करने में मधेश की अहम भूमिका : प्रचंड

 

जनकपुरधाम /मिश्री लाल मधुकर । निरंकुश राजतंत्र तथा सामंतवादी को समाप्त करने में मधेश की अहम भूमिका रही है। उपयुक्त बातें नेकपा माओवादी केन्द्र के अध्यक्ष तथा पूर्व प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहाल प्रचंड ने रविवार को जनयुद्ध के 27वीं बर्षगांठके अवसर पर जनकपुर आयोजित कार्यक्रम में कहीं। आगे उन्होंने कहा कि मधेश की जनता शुरू से ही गणतंत्र स्थापना के लिए सक्रिय रहा है। मधेशी के समान अधिकार तथा नागरिकता समस्या समाधान के लिए माओवादी शुरू से ही प्रयत्नशील हैं। प्रचंड ने कहा कि स्थानीय चुनाव तथा एम. सी. सी. के बहाने गठबंधन सरकार के बारे में विपक्षी पार्टी गलत अफवाह फैला रही है इससे सावधान रहने की आवश्यकता है। आंत मामला तथा संचार मंत्री भरत साह की अध्यक्षता में संपन्न इस कार्यक्रम में 27शहीद परिवार के परिजनों को एक लाख राशि प्रचंड के हाथो दिया गया। शहीद परिवार को तीन लाख देना हैं। आंतरिक मामला तथा संचार मंत्रालय के द्वारा आयोजित कार्यक्रम में पूर्व मंत्री मातृका यादव सहित माओवादी के कई बरिष्ठ नेता मौजूद थे।

यह भी पढें   प्राध्यापक धरना का ६६वां दिन त्रि वि में पेंशन सुविधा का प्रश्न : संस्थागत न्याय, सम्मान और उत्तरदायित्व की आवश्यकता

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed