अब प्रधानमन्त्री देउवा को सत्ता गठबंधन और एमसीसी में से किसी एक को चयन करना होगाः डा. कोइराला

काठमांडू, १८ फरवरी । सत्ताधरी दल नेपाली कांग्रेस के नेता डा. शशांक कोइराला ने कहा है कि अब प्रधानमन्त्री शेरबहादुर देउवा को सत्ता गबंधन और एमसीसी में से किसी एक को चयन करना होगा । उनका मानना है कि ऐसी परिस्थिति आ चुकी है । संसद् भवन परिसर नयां बानेश्वर में आज शुक्रबार पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने ऐसा कहा है ।
नेता कोइराला ने कहा है कि एमसीसी पास किया जाता है तो सत्ता गठबंधन टूटने की संभावना अधिक है । उन्होंने आगे कहा– ‘एमसीसी पास किया जाता है तो सत्ता गठबंधन टूटने की संभावना है, अगर सत्ता गठबंधन कायम ही रखना जाता है तो एमसीसी को छोड़ना होगा । अब प्रधानमन्त्री को इन दो में से किसी एक को चयन करना होगा ।’
नेता कोइराला ने यह भी सुझाव दिया है कि प्रधानमन्त्री को एमसीसी पास करना चाहिए । उन्होंने कहा– ‘जिस परिणाम में अनुदान सहयोग प्राप्त हो रहा है, सामान्यतः यह अन्य देशों से प्राप्त होनेवाला नहीं है ।’ उन्होंने यह भी दावा किया कि इस अनुदान सहयोग के पीछे अमेरिका की कोई भी स्वार्थ नहीं है ।

