Thu. May 7th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

एमसीसी में सहमति नहीं बनती है तो वर्तमान सत्ता गठबंधन कायम रहनेवाला नहीं हैः थापा

 
गगनकुमार थापा, फाईल तस्वीर

काठमांडू, १८ फरवरी । नेपाली कांग्रेस के महामन्त्री गगन थापा ने कहा है कि अमेरिकी सहयोग परियोजना एमसीसी में सत्ताधारी गठबंधन के बीच सहमति कायम नहीं होती है तो गठबंधन भी कायम रहनेवाला नहीं है । शुक्रबार आयोजित संसद् बैठक के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए महामन्त्री थापा ने कहा है कि सहमति नहीं होगी तो वर्तमान गठबंधन टूटना निश्चित है ।
महामन्त्री थापा ने यह भी कहा कि एमसीसी के संबंध में संकल्प प्रस्ताव पारित करना है या मत देना है, उपर्युक्त विकल्प के संबंध में विमर्श रहो रही है । उन्होंने आगे कहा– ‘अगर हम लोगों के बीच सहमति बनती है तो गठबंधन कायम ही रहेगी, नहीं तो वर्तमान गठबंधन कायम रहनेवाला नहीं है ।’
महामन्त्री थापा ने यह भी कहा कि चुनाव के बाद एमसीसी के संबंध में विचार–विमर्श करने के लिए जो बात आया है, वह स्वीकार्य नहीं हो सकता । उन्होंने आगे कहा– ‘कुछ लोगों का कहना है कि एमसीसी राष्ट्रघाती है, आज राष्ट्रघाती है तो चुनाव के बाद यह कैसे राष्ट्रवादी हो सकती है ?’

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *